फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Accused of shot dead woman arrested

हाथरस : महिला की गोली मारकर हत्या के आरोपी को दबोचा

Fri, 04 Feb 2022 12:12 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Feb 2022 12:12 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Accused of shot dead woman arrested
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली सदर इलाके के नवीपुर रजबहे के पास दंपती को गोली मारने के मामले के नामजदों में से पुलिस ने नामजद को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे नामजद की तलाश में पुलिस लगी हुई है। गिरफ्तार अभियुक्त की पत्नी वर्तमान में ग्राम प्रधान है।
उल्लेखनीय है कि 27 जनवरी 2022 की रात को करीब सवा आठ बजे कोतवाली सदर इलाके के गांव खोड़ा हजारी निवासी पप्पू का 32 वर्षीय बेटा दिनेश अपनी 30 वर्षीय पत्नी भावना के साथ रजबहा स्थित गंगा धाम कॉलोनी में बने अपने देवी-देवताओं के थान पर दीपक जलाने गए थे। वहां से लौटते वक्त नामजदों ने इन दोनों पर गोलियां चला दीं। इससे दोनों गोली लगने के बाद घायल हो गए। गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग घटनास्थल की ओर दौड़े। इसके बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। स्थानीय लोगों ने दोनों को खून में लथपथ जिला अस्पताल पहुंचाया था।
विज्ञापन

वहां भावना को डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। दिनेश को गंभीर हालत में आगरा रेफर कर दिया गया। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम हुआ। पुलिस ने सुरेंद्र सिंह की तहरीर के आधार पर विष्णु उर्फ शिवा उर्फ फौजी निवासी नंदराम नगरिया और नहना उर्फ देवेंद्र निवासी जरीपुरा हाल निवासी गौतम नगर सादाबाद के अलावा दो अज्ञात लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। कोतवाली सदर पुलिस ने नहना को बृहस्पतिवार की सुबह नगला भुस के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाली सदर प्रभारी रविंद्र कुमार दुबे ने बताया कि नहना को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। वहां से उसे जेल भेज दिया गया। नहना की पत्नी में वर्तमान में ग्राम प्रधान है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed