फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Accused of fake job, FIR demands

हाथरस: फर्जी तौर पर नौकरी किए जाने का आरोप, एफआईआर की मांग

Fri, 24 Jul 2020 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jul 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Accused of fake job, FIR demands
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

नगर पंचायत मेंडू में तैनात पंप ऑपरेटर पर 32 साल से फर्जी तरीके से नौकरी किए जाने का आरोप लगा है। इस मामले की शिकायत नगर पंचायत मेंडू के पूर्व सभासद ने डीएम प्रवीण कुमार लक्षकार से की है। पूर्व सभासद ने आरोपित पंप ऑपरेटर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की मांग की है।
पूर्व सभासद अहमद हुसैन ने शिकायती पत्र में कहा है कि नगर पंचायत मेंडू में रामभरोसे लाल ने पूर्व में कर्मचारियों की साठगांठ से पंप ऑपरेटर के पद पर अवैध रूप से नौकरी ले ली। पूर्व में अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी नगर पंचायत मेंडू को अवैध नियुक्ति के संबंध में जानकारी हुई तो 18 अक्तूबर 1989 को पंप ऑपरेटर की सेवा समाप्त कर दी गई। पत्र में कहा गया है कि सेवा समाप्ति वेतन बहाली को लेकर न्यायालय की शरण ली, लेकिन वहां से कोई राहत नहीं मिली।
विज्ञापन

शिकायतकर्ता का आरोप है कि रामभरोसे लाल ने फर्जी आदेश तैयार कर फिर से नौकरी शुरू कर दी। इस आदेश के क्रम में लगातार 32 साल से वेतन पा रहा है। शिकायतकर्ता ने इस मामले की जांच किए जाने की मांग की है। शिकायतकर्ता का कहना है कि इस मामले में जो भी अधिकारी व कर्मचारी शामिल हैं, उन पर भी कार्रवाई अमल में लाई जाए। वहीं जांच में दोषी पाए जाने पर उकत कर्मचारी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed