फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: Accused of demanding money in the name of imposing ACP on an officer

हाथरस: एक अधिकारी पर लगा एसीपी लगाने के नाम पर पैसे मांगने का आरोप

Fri, 10 Jul 2020 12:24 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 10 Jul 2020 12:24 AM IST
विज्ञापन
Hathras: Accused of demanding money in the name of imposing ACP on an officer
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक अधिकारी पर एसीपी लगाए जाने के नाम पर पैसे मांगे जाने का आरोप लगा है। तहसील सासनी में तैनात एक कर्मचारी ने एक अधिकारी पर एसीपी लगाए जाने की एवज में पांच हजार रुपये की मांग करने का आरोप लगाया है। इस संबंध में शिकायतकर्ता ने एक शिकायती पत्र डीएम को व्हाट्सएप व रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से दिया है, जिसमें इस अधिकारी के खिलाफ जांच कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की गई है। बृहस्पतिवार की देर शाम मामले के सुर्खियों में आने के साथ ही एक उच्च अधिकारी ने अधिकारी व कर्मचारी के बीच समझौता करा दिया।
शिकायतकर्ता ने पत्र माध्यम से कहा है कि इन अधिकारी से एसीपी लगाए जाने के लिए उनके कार्यालय में गया था। एसीपी 2018 से देय है। शिकायतकर्ता का कहना है कि वार्ता के दौरान अधिकारी ने कहा कि तुम खर्च तो करते नहीं हो, तो काम कैसे हो जाएगा। शिकायतकर्ता ने पत्र के माध्यम से कहा है कि अधिकारी ने रिश्वत के रूप में पांच हजार रुपये की मांग की है। उस समय कार्यालय में कई कर्मचारी मौजूद थे। कर्मचारियों से धन उगाही व उत्पीड़न हो रहा है।
विज्ञापन

अधिकारी पर अधिकारों के दुरुपयोग करने व अशोभनीय भाषा का प्रयोग करने का आरोप लगा है। पत्र के माध्यम से कहा है कि अब तक इस समस्या का निस्तारण नहीं हो सकता है। शिकायतकर्ता ने डीएम से व्हाट्सएप व रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से पत्र भेजकर शिकायत की है। मामले के सुर्खियों में आने के बाद एक उच्चाधिकारी द्वारा अपने कार्यालय में बैठकर अधिकारी व कर्मचारी के बीच समझौता करा दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed