{"_id":"610c34a88ebc3e88e346628c","slug":"hathras-accused-of-cheating-rs-15-lakh-in-the-name-of-fish-farming-hathras-news-ali269969450","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मछली पालन के नाम पर 15 लाख रुपये ठगने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मछली पालन के नाम पर 15 लाख रुपये ठगने का आरोप
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
मछली पालन के नाम पर शहर के एक व्यक्ति ने एक राशन डीलर पर लाखों की ठगी करने का आरोप लगाया है। इस मामले को लेकर पीड़ित ने एसपी से शिकायत की है। एसपी ने सीओ को जांच सौंपी है।
कोतवाली हाथरस गेट क्षेत्र की विनोद विहार कालोनी निवासी अमित कुमार पुत्र हाकिम सिंह ने एसपी से शिकायत करते हुए कहा है कि मछली पालन के नाम पर एक व्यक्ति ने उनसे 15 लाख रुपये की ठगी की है। आरोप है कि उनकी सासनी के गांव सठिया में लक्ष्मी देवी के नाम से एक भूमि हैं।
उनके खेत के पास ही शहर के एक राशन डीलर का भी खेत है, जिसमें उन्होंने कंपनी का बोर्ड लगाकर मछली पालन के लिए तालाब बना रखा है। 2020 में उनकी मां से आरोपी ने खेत में मछली पालन कर करीब डेढ़ लाख रुपये प्रतिमाह कमाने का लालच दिया। आरोपी ने अपने पुत्र के साथ उनसे मुलाकात की और गुरुग्राम की कंपनी के लोगों को बुला लिया। धीरे-धीरे करके आरोपी ने उनसे डेढ़ लाख रुपये ठग लिए।