{"_id":"5f036af88ebc3e42cd2170f3","slug":"hathras-accused-of-cheating-and-grabbing-millions-of-rupees-from-bank-account-hathras-news-ali237986399","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस:जालसाजी कर बैंक खाते से लाखों रुपये हड़पने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस:जालसाजी कर बैंक खाते से लाखों रुपये हड़पने का आरोप
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एक उपभोक्ता ने एक बैंक के कुछ अधिकारियों पर जालसाजी कर लाखों रुपये उसके खाते में से निकालने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री, रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गर्वनर आदि से शिकायत की है।
शिकायत में कांती प्रसाद पुत्र विपतीराम निवासी नयाबांस जैन बगीची हाथरस ने कहा है कि उसका व उसके बेटे का इलाहाबाद बैंक सासनी गेट हाथरस पर खाता है। उसने आज तक अपने खाते से शुरू से अब तक केवल चेक द्वारा ही पेमेंट किया है। किसी अन्य खाते में रुपया ट्रांसफर नहीं किया है। शिकायत में उसने कहा है कि उसके खाते से वर्ष 2013 से लेकर वर्ष 2016 तक तत्कालीन मैनेजर, फील्ड ऑफिसर व अन्य कुछ स्टाफ ने मिलकर उसके खाते से रकम को अपने परिचितों के खाते में ट्रांसफर कर दिया।
इसका मैसेज उसके मोबाइल फोन पर भी नहीं आने दिया। शिकायत में उसने यह भी कहा है कि इसी प्रकार उसके बेटे के खाते में से भी रकम हड़पी गई है। शिकायती पत्र में उसने रुपये का ब्योरा भी दिया है। उसने आरोप लगाया है कि उससे इस तरह से लाखों रुपये की ठगी की गई है। उसने मामले की जांच कराकर उसकी रकम वापस कराने की मांग की है।