{"_id":"610d76458ebc3ec20f353002","slug":"hathras-accused-of-assaulting-a-police-officer-and-two-other-policemen-and-taking-them-away-from-home-hathras-news-ali2700498164","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : एक दरोगा व दो अन्य पुलिसकर्मियों पर मारपीट कर घर से पकड़ ले जाने का आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : एक दरोगा व दो अन्य पुलिसकर्मियों पर मारपीट कर घर से पकड़ ले जाने का आरोप
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस गेट क्षेत्र के गांव सुरंगपुरा में पुलिस के एक दरोगा और कुछ पुलिसकर्मियों ने दबिश दी और फिर एक व्यक्ति को पकड़ कर कोतवाली सदर ले आए। बाद में उच्चाधिकारियों से शिकायत करने पर उसे छोड़ा गया। यह पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में भी कैद है। पीड़ित ने इस मामले में पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र दिया है।
गांव सुरंगपुरा निवासी साहब सिंह पुत्र शंकरलाल ने एसपी को दिए प्रार्थना पत्र में कहा है कि चौकी दाऊजी प्रभारी जनमेद सिंह बृहस्पतिवार की रात्रि में उसके घर पर दो हमराहों को साथ लेकर आए। इन लोगों ने उसे अनावश्यक रूप से मारापीटा और उसकी पत्नी को धक्का दिया।
गाली देते हुए यह उसे अपने साथ पकड़कर ले गए। बाद में जब उसके बेटे ने उच्चाधिकरियों से इसकी शिकायत की तो उसे छोड़ा गया। उसका कहना है कि गांव के ही एक व्यक्ति के इशारे इन पुलिसकर्मियों ने उसका उत्पीड़न किया है। उसने एसपी से इस मामले की शिकायत की है। संवाद