फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: ABVP will hoist the tricolor in 150 villages on Independence Day

हाथरस : स्वतंत्रता दिवस पर अभाविप फहराएगी 150 गांवों में तिरंगा

Mon, 09 Aug 2021 12:25 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 09 Aug 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Hathras: ABVP will hoist the tricolor in 150 villages on Independence Day
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने देश में राष्ट्रीय भाव को जन-जन तक पहुंचाने के लिए एक गांव, एक तिरंगा अभियान का आगाज किया है। जिसका मुख्य उद्देश्य प्रत्येक देशवासी को अपनी राष्ट्रीयता पर स्वाभिमान जागे एवं देश की आंतरिक अखंडता व अक्षुण्णता में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष अपना योगदान दें सके।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद अपने स्थापना काल से राष्ट्रहित को सर्वोपरि मानकर कार्य कर रहा है। इसी संदर्भ में स्वतंत्रता के 75 वर्ष पूर्ण होने पर अभाविप देश के प्रत्येक गांव में 15 अगस्त को तिरंगा फहराने का कार्य करेगा। प्रत्येक गांव में कार्यकर्ता राष्ट्रीयता के प्रचार के लिए विशेष कार्यक्रमों का आयोजन होगा।
विज्ञापन

जिला संयोजक अविनाश शर्मा ने बताया कि कार्यकर्ता प्रत्येक गांव से स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े हुए अनसुलझे अज्ञात व अविस्मरणीय तथ्यों का संकलन करेंगे। इस अभियान में स्वतंत्रता सेनानियों के परिवारों के सदस्यों व भारत- पाक, भारत-चीन युद्धों में विशेष योगदान देने वाले सैनिकों व उनके परिवार वालों से एक विशेष संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस कार्यक्रम के तहत स्वतंत्रता सेनानियों द्वारा लिखित ग्रंथों, आलेखों व ध्येय वाक्यों को संकलित किया जाएगा। इसी क्रम में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गांव के वरिष्ठ व बुजुर्ग लोगों के साथ स्वतंत्रता दिवस की स्मृतियों का संग्रहण व वर्तमान समय में उनके विचारों से रूबरू होंगे। वही प्रथम स्वतंत्रता दिवस की विशेष वस्तुओं की फोटोग्राफी व उनका रिकॉर्ड भी बनाया जाएगा।

इस अभियान की शृंखला में कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आयोजन समिति का गठन किया गया। जिसमें प्रमुख रूप से विभाग प्रमुख वरुण अग्रवाल, जिला संयोजक अविनाश शर्मा, जिला सह संयोजक जयललिता कुशवाहा और जिला विस्तारक दिव्यांशु पचौरी हैं, जो गांव गांव बस्ती बस्ती झंडारोहण की योजना को मूर्तरूप देंगे। पोस्टर विमोचन के दौरान जिला संयोजक अविनाश शर्मा, जिला सह संयोजक चंदभानु गौतम, तहसील संयोजक दीपक शर्मा, प्रांत कार्यकारिणी सदस्य जय शर्मा, नगर मंत्री गौरव रावत आदि रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed