{"_id":"5ed7f5608ebc3e90212098d9","slug":"hathras-absa-suspended-for-providing-fake-grant-to-affiliated-primary-schools-hathras-news-ali235250435","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: संबद्ध प्राइमरी स्कूलों को फर्जी अनुदान दिलाने के आरोप में एबीएसए निलंबित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: संबद्ध प्राइमरी स्कूलों को फर्जी अनुदान दिलाने के आरोप में एबीएसए निलंबित
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विकास खंड हाथरस के खंड शिक्षा अधिकारी नंदित कुमार गुप्ता के खिलाफ शासन स्तर से निलंबन की कार्रवाई की गई है। खंड शिक्षा अधिकारी पर गैर मान्यता प्राप्त स्कूलों के संचालन और संबद्घ प्राइमरी स्कूलों को फर्जी अनुदान दिलाए जाने का आरोप है। यह कार्रवाई जिलाधिकारी द्वारा शासन को लिखे गए पत्र के आधार पर हुई है।
नंदित कुमार गुप्ता के खिलाफ कार्रवाई किए जाने के लिए जिलाधिकारी प्रवीन कुमार लक्षकार ने शासन को पत्र लिखा था।
जिसे लेकर आरवी सिंह विशेष सचिव उत्तर प्रदेश शासन ने खंड शिक्षा अधिकारी के खिलाफ निलंबन की कार्रवाई करते हुए शिक्षा निदेशक बेसिक शिक्षा को पत्र लिखकर अनुशासनिक कार्रवाई किए जाने को कहा है। बीएसए मनोज कुमार मिश्र ने बताया कि यह कार्रवाई शासन स्तर से हुई है।