फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: About 2.5 lakh people of the district will get the benefit of maintenance allowance

हाथरस : जिले के करीब ढाई लाख लोगों को मिलेगा भरण पोषण भत्ते का लाभ

Sun, 19 Dec 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: About 2.5 lakh people of the district will get the benefit of maintenance allowance
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सरकार ने श्रम विभाग में पंजीकृत कामगारों को राहत प्रदान करने के लिए भरण पोषण भत्ता देने की घोषणा बीते दिनों की है। इसका जिले के दो लाख 49 हजार लोगों को लाभ मिलेगा। जिन लोगों के पंजीकरण नहीं हुए हैं वह 31 दिसंबर तक खुद साइट पर जाकर कर सकते हैं। लाभार्थी के खाते में सीधे एक हजार रुपये की राशि आएगी।
उल्लेखनीय है कि सरकार असंगठित क्षेत्र के कामगारों व उद्यमियों को राहत प्रदान करने के लिए तमाम योजनाओं का क्रियान्वयन कर रही है। जिलेभर में इन दिनों ई श्रम कार्ड बनाए जा रहे हैं। सरकार की घोषणा के बाद श्रम कार्यालय में पंजीकृत कामगारों पर नए साल में लक्ष्मी की मेहरबानी होगी। जिले के दो लाख 49 हजार कामगारों को एक हजार रुपये माह भरण पोषण भत्ते के रूप में मिलेंगे।
विज्ञापन

जिन लोगों का पंजीकरण नहीं है। वह 31 दिसंबर तक डब्ल्यू डब्ल्यू डॉट ईश्रम जीओबी डॉट इन पर जाकर खुद साइट पर पंजीकरण कर सकते हैं। इस मामले में श्रम प्रवर्तन अधिकारी मोहम्मद आजम का कहना है कि जिले में दो लाख 49 हजार कामगार व्यक्ति पंजीकृत हैं। जिन लोगों का अभी पंजीकरण नहीं हुआ है। वह 31 दिसंबर तक करा लें। खुद भी साइट पर जाकर कर सकते हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed