फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A youth who went to Maharashtra to see recruitment in the Army went missing

हाथरस : थल सेना में भर्ती देखने महाराष्ट्र गया युवक हुआ लापता

Sat, 18 Dec 2021 12:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 18 Dec 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: A youth who went to Maharashtra to see recruitment in the Army went missing
हाथरस : रामनगर कॉलोनी से थल सेना में भर्ती देखने जाने के दौरान लापता हुआ युवक। संवाद - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बे की रामनगर कॉलोनी से नासिक महाराष्ट्र में थल सेना में भर्ती देखने गया एक युवक रहस्यमय ढंग से लापता हो गया। इस युवक ने कॉल कर अपने परिजनों को बताया कि उसकी जान खतरे में है। यह सुनकर परिजन सकते में आ गए। परिजन उसे ढूंढ ढूंढ कर परेशान हैं। शुक्रवार को कोतवाली में परिजनों ने तहरीर भी दी है।
रामनगर कॉलोनी मुरसान रोड सादाबाद निवासी सुशील कुमार पुत्र सत्यदेव सिंह ने शुक्रवार को कोतवाली में दी गई तहरीर में बताया कि उसका भाई दैनिक कुमार 12 दिसंबर को थल सेना में भर्ती देखने के लिए घर से रात करीब नौ बजे आगरा रेलवे स्टेशन के लिए और वहां से नासिक महाराष्ट्र के लिए गया था। उसके बाद उसकी व उसके किसी परिवार के किसी व्यक्ति से कोई बात नहीं हुई।
विज्ञापन

फोन लगाने पर उसका फोन बंद जा रहा है। 17 दिसंबर को रात करीब पौने एक बजे दैनिक ने एक मोबाइल नंबर से अपने पिता के नंबर पर कॉल किया और सिर्फ इतना कहा कि उसकी जान खतरे में है, मुझे बचा लो। इतना कहते ही फोन कट गया। दैनिक ने अपने खुद को इटारसी में बताया था। इसके बाद से फोन बंद आ रहा है। तहरीर में दैनिक कुमार की जान खतरे में होने का अंदेशा जाहिर किया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

लापता हुआ युवक मथुरा में मिला
सादाबाद। गांव एदलपुर निवासी रामवीर सिंह पुत्र सोबरन सिंह ने शुक्रवार को कोतवाली में लिखित सूचना दी। सूचना में रामवीर सिंह ने बताया कि उसने 14 दिसंबर को अपने छोटे बेटे ओमवीर के 13 दिसंबर को भैंसों को चारा खिलाने जाने के बाद वापस घर न लौटने पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। काफी तलाश करने के बाद उनका बेटा 16 दिसंबर को मथुरा शहर में रोड पर घूमता हुआ मिल गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed