{"_id":"5f036bcf8ebc3e42dc3a46c3","slug":"hathras-a-youth-fell-on-the-road-while-returning-with-medicine-died-hathras-news-ali2379875176","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: दवा लेकर लौटते समय सड़क पर गिरा युवक, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: दवा लेकर लौटते समय सड़क पर गिरा युवक, मौत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर क्षेत्र के सीयल खेड़ा रोड पर एक स्कूल के पास युवक का शव मिला। कुछ देर बाद उसकी पहचान भी हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम गृह भिजवा दिया।
सोमवार की दोपहर को सीयल खेड़ा रोड स्थित रामवती इंटर कॉलेज के निकट करीब साल के युवक बेहोशी की हालत में लोगों को पड़ा दिखाई दिया। यहां पर लोगों की भीड़ लग गई। इस बात की सूचना पुलिस को दी गई। जिसके बाद उसे हिला डुलाकर देखा गया तो उसकी मौत हो चुकी थी।
सूचना के बाद मौके पर पहुंचे एसआई जमनेद यादव ने उसके बारे में लोगों से पूछताछ की, लेकिन यहां पर उस युवक के बारे में कोई भी कुछ नहीं बता सका। बाद में इस युवक की पहचान कांशीराम कॉलोनी निवासी गब्बर पुत्र देवानंद के रूप में हुई। पुलिस की मानें तो वह काफी समय से बीमार चल रहा था। सोमवार को जब घर से दवा लेकर वापस घर जा रहा था तो रास्ते में अचानक गिर गया और उसकी मौत हो गई।