फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A young man returning from labor dies in an accident, another injured

हाथरस : मजदूरी करके लौट रहे एक युवक की दुर्घटना में मौत, दूसरा घायल

Fri, 04 Jun 2021 12:01 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 04 Jun 2021 12:01 AM IST
विज्ञापन
Hathras: A young man returning from labor dies in an accident, another injured
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

मथुरा रोड टिमरली फाटक के निकट एक बाइक पर सवार दो मजदूर ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आ गए, जिससे दोनों घायल होकर सड़क पर गिर गए। इस दौरान पूर्व ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय वृंदावन से वापस मुरसान की ओर आ रहे थे। घायल अवस्था में दोनों को वह अपने सुरक्षाकर्मियों की गाड़ियों में डालकर जिला अस्पताल ले गए।
दोनों मजदूरों में से एक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया है। देवेंद्र पुत्र पूरन सिंह जाटव नगला शीशम व मोनी जाटव पुत्र बच्चू सिंह निवासी टिमरली बृहस्पतिवार को मथुरा में राजमिस्त्री का काम करने गए थे। लौटते समय गांव के पास टिमरली रेलवे फाटक के निकट उनकी बाइक एक ट्रैक्टर ट्रॉली से लग गई, जिससे दोनों लोग घायल होकर सड़क पर गिर गए।
विज्ञापन

दोनों घायलों को रामेश्वर उपाध्याय अपने साथ गाड़ी से जिला अस्पताल लेकर आए। मुरसान पुलिस भी मौके पर आ गई। उपचार के दौरान देवेंद्र जाटव उम्र 25 वर्ष पुत्र पूरन सिंह ने निवासी नगला शीशम मुरसान ने दम तोड़ दिया। गंभीर रूप से घायल मोनी को अलीगढ़ रेफर कर दिया गया। गांव के प्रधान सोनू शर्मा व अन्य ग्रामीणों को मिलते ही वह भी जिला अस्पताल पहुंच गए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed