{"_id":"5fdcf8b48ebc3ec14b28b254","slug":"hathras-a-young-man-injured-in-an-accident-broke-during-treatment-shaphu-news-ali251480819","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान तोड़ा दम
विज्ञापन
04 में हादसे में घायल होने के बाद घायल युवक की मौत के बाद उसका फाइल फोटो
- फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
क्षेत्र के गांव मकनपुर के पास जलेसर रोड (मानिकपुर) खेरिया मार्ग पर नौ दिसंबर को हुए हादसे में घायल युवक ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। परिजन उसके शव को कोतवाली ले आए। वहां मुकदमा दर्ज कराने को लेकर उनकी एसएसआई विजेंद्र सिंह से काफी नोकझोंक हुई। कुछ समझदार लोगों ने दोनों को समझा-बुझाकर मामले को शांत करा दिया।
गौरतलब है कि नौ दिसंबर की सुबह गांव कोंकना कलां निवासी 50 वर्षीय योगेंद्र राना अपने किसी रिश्तेदार को मोपेड पर जलेसर रोड (मानिकपुर) छोड़ने जा रहे थे। गांव मकनपुर के पास सामने से आ रहे एक ट्रैक्टर ने उसकी मोपेड को टक्कर मार दी, जिससे वह और उनकी मोपेड ट्रैक्टर के नीचे आ गई और वह बुरी तरह घायल हो गए, जबकि उनके रिश्तेदार को मामूली चोट आईं। परिजन उनको गंभीर हालत में इलाज के लिए आगरा ले गए, जहां इलाज के दौरान उन्होंने 18 दिसंबर की दोपहर को दम तोड़ दिया।
उनकी मौत की सूचना पर गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। परिजन शव को लेकर सीधे कोतवाली ले आए और ट्रैक्टर एवं उसके चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की मांग करने लगे। उनकी कोतवाली में मौजूद एसएसआई विजेंद्र सिंह से नोकझोंक होने लगी। एसआई रामदास पचौरी ने उनकी तहरीर ले ली और मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन देकर इन लोगों को शांत किया।