{"_id":"5dfe62228ebc3e87a511a161","slug":"hathras-a-teacher-who-came-under-the-scrutiny-of-sit-may-be-terminated-hathras-news-ali2220466196","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: एसआईटी की जांच के घेरे में आई शिक्षिका, हो सकती है सेवा समाप्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: एसआईटी की जांच के घेरे में आई शिक्षिका, हो सकती है सेवा समाप्त
विज्ञापन
एसआईटी की जांच के घेरे में आई शिक्षिका, हो सकती है बर्खास्तगी
बीएसए ने शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई किए जाने को डीआईओएस को लिखा पत्र
बेसिक शिक्षा विभाग की नौकरी छोड़कर शिक्षिका सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज में कर रही है नौकरी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
हाथरस। एसआईटी की जांच के घेरे में एक और शिक्षिका आ चुकी है। वह शिक्षिका बेसिक शिक्षा विभाग की नौकरी छोड़कर शहर के सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज में नौकरी कर रही है। जिस पर बीएसए ने डीआईओएस को पत्र लिख कर शिक्षिका के खिलाफ कार्रवाई कर इसकी रिपोर्ट पुलिस महानिदेशक, विशेष अनुसंधान दल लखनऊ को भेजने की बात कही है।
डॉ.भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से वर्ष 2004-05 में बीएड करके बेसिक शिक्षा विभाग में नौकरी प्राप्त करने वालों की सीडी कई महीने पहले बीएसए को प्राप्त हुई थी। जिसमें फर्जी, टेक्पर्ड व फैक डिग्री वाले पांच दर्जन से अधिक शिक्षक शिक्षिकाएं निकले, जिनके खिलाफ बीएसए द्वारा सेवा समाप्ति की कार्रवाई भी की जा चुकी है। अब एक और शिक्षिका का नाम टैम्पर्ड प्रामण पत्र धारी अभ्यर्थियों की सूची में अंकित है। जिसका नाम शशी सिंह पुत्री हरी राम सिंह निवासी सरस्वती सदन बीमा नगर सूत मिल जीटी रोड अलीगढ़ है।
शशी सिंह ने वर्ष 2010 में प्राथमिक विद्यालय जरैया गदाखेड़ा सासनी में शिक्षिका के पद पर कार्यभार ग्रहण किया। बीएसए द्वारा डीआईओएस को जारी पत्र में कहा गया है कि नियुक्ति के समय बीएसए दफ्तर जमा पत्रावली में अंकित फोन नंबर पर वार्ता करने के बाद यह बात सामने आई कि वर्तमान में शशी सिंह सेठ हरचरनदास गर्ल्स इंटर कॉलेज में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। बीएसए हरीशचंद्र ने बताया कि संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई किए जाने को डीआईओएस को पत्र लिखा है।