फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A pond situated in the heart of the city will be a beautiful place, worshiped land

हाथरस: शहर के बीचोंबीच स्थित तालाब बनेगा रमणीक स्थल, किया भूमि पूजन

Wed, 05 Aug 2020 11:55 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Aug 2020 11:55 PM IST
विज्ञापन
Hathras: A pond situated in the heart of the city will be a beautiful place, worshiped land
हाथरस: प्राचीन तालाब के सौंदर्यीकरण के लिए भूमि पूजन में हिस्सा लेते नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्म? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

एक तरफ अयोध्या में श्रीराम मंदिर के लिए भूमि पूजन हुआ तो दूसरी तरफ शहर की वर्षों से चली आ रही महत्वाकंक्षी योजना तालाब के सौंदर्यीकरण पर भी काम शुरू हो गया। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा, भाजपा के जिलाध्यक्ष गौरव आर्य और ईओ डॉ. विवेकानंद ने संयुक्त रूप से सांकेतिक भूमि पूजन किया। इस मौके पर वैदिक मंत्रोच्चारण भी विद्वानों ने किया।
नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि शहर के बीचों बीच स्थित तालाब नगर हाथरस की ऐतिहासिक धरोहर है। इस समय यह तालाब गंदे पानी का जलाशय बन गया है। कई वर्ष से इसके सौंदर्यीकरण की कार्यवाही चल रही थी, लेकिन इसे अमलीजामा नहीं पहनाया जा सका था। नगर पालिका बोर्ड द्वारा गठन के तत्काल पश्चात सौंदर्यीकरण के लिए प्रस्ताव पारित कर उस पर कार्यवाही शुरू की गई। उन्होंने बताया कि इसका स्वरूप काफी मनमोहक होगा। इसमें बच्चों के खेलने के लिए पार्क, नौका विहार, रेस्टोरेंट और पार्किंग के लिए जगह जैसी सुविधाएं होंगी। इस महत्वपूर्ण परियोजना की स्वीकृति व उसके शुभारंभ में जिला प्रशासन का योगदान भी प्रशंसनीय है। मुख्यमंत्री ने हाथरस आगमन पर तालाब सौंदर्यीकरण के कार्य का शिलान्यास भी किया था।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ही आज यह शुभ दिन आया है कि हम इस ऐतिहासिक स्थल का भूमि पूजन कर रहे हैं। नगर पालिकाध्यक्ष ने बताया कि उनका प्रयास होगा कि तालाब सौंदर्यीकरण का कार्य निर्धारित अवधि में पूरा हो जाए। कार्यक्रम में हरीश शर्मा, प्रदीप बागला, सुनील वर्मा, योगेंद्र मोहता, राकेश अनाड़ी, हनुमान गुरु, ललित शर्मा, योगा पंडित, सत्यप्रकाश रंगीला, नीरज उपाध्याय, नरेंद्र बंसल, अशोक सिंह, अशोक गोला, लीलावती चित्तौड़िया, सर्वेश पंडित, राजू चौधरी, पंकज अग्रवाल, संचित गर्ग, शालिनी पाठक, मोहित शर्मा, अशोक कपूर, मूलचंद्र वार्ष्णेय, सहायक अभियंता डंबर सिंह, अवर अभियंता महेश सारस्वत, स्वछता निरीक्षक राम बहादुर सिंह, अनिल कुमार मुख्य सफाई निरीक्षक संदीप भार्गव, खजांची राजेश परिहार व सभासद बबिता वर्मा, विशाल दीक्षित, अशोक शर्मा, सुरेश चौधरी, अशोक गोला दुर्गेश वर्मा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed