फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A heated argument with Kotwal's constable, video viral

हाथरस : कोतवाल की सिपाही से तीखी नोकझोंक, वीडियो वायरल

Wed, 05 Oct 2022 11:18 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 05 Oct 2022 11:18 PM IST
सार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस कोतवाली हाथरस गेट के कोतवाली निरीक्षक की एक सिपाही से तीखी नोकझोंक हो गई।इसके बाद जब कोतवाली हाथरस गेट के निरीक्षक गौरव सक्सेना कोतवाली पहुंचे तो वहां उनकी फिर इस सिपाही मनोज चौधरी से तीखी नोक-झोंक हो गई।इस दौरान कोतवाल ने हाथ मारकर उसका फोन गिरा दिया।

विज्ञापन
Hathras: A heated argument with Kotwal's constable, video viral

विस्तार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

कोतवाली हाथरस गेट के कोतवाली निरीक्षक की एक सिपाही से तीखी नोकझोंक हो गई। सिपाही ने कोतवाली निरीक्षक पर अभद्रता व गाली-गलौज करने का आरोप लगाते हुए जब वीडियो बनाना शुरू किया तो कोतवाल ने उसके मोबाइल फोन को हाथ मारकर गिरा दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। इस प्रकरण को लेकर काफी चर्चाएं रही। इसकी जांच भी कराई जा रही है।
बताते हैं कि कोतवाली निरीक्षक हाथरस गेट गौरव सक्सेना की एक सिपाही मनोज चौधरी से फोन पर तड़का-भड़की हुई। यह बात एक शव के पोस्टमार्टम के लिए बैग को भिजवाने को लेकर हुई थी। इसके बाद जब कोतवाली हाथरस गेट के निरीक्षक गौरव सक्सेना कोतवाली पहुंचे तो वहां उनकी फिर इस सिपाही मनोज चौधरी से तीखी नोक-झोंक हो गई। यह सिपाही कोतवाल से कहने लगा कि वह उन्हें (कोतवाल) गाली दे रहे थे। उस पर पूरी ऑडियो और रिकॉर्डिंग है। वह अभी इसे लेकर सीएम व डीजीपी को ट्वीट कर रहा है।
विज्ञापन

इसके बाद वह सिपाही वहां वी डियो रिकॉर्डिंग बनाने लगा। इस दौरान कोतवाल ने हाथ मारकर उसका फोन गिरा दिया। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो वायरल हो रहा है। इधर, इस मामले में सीओ सदर सुरेंद्र सिंह ने बताया कि ऐसा कोई मामला नहीं है। थाना एक परिवार है। किसी बात को लेकर उनके बीच कुछ हुआ तो इसकी जांच की जा रही है, जिससे सही बात सामने आ सके। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed