फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A fight broke out between the two parties over the construction work at the shop

हाथरस : दुकान पर निर्माण कार्य करने को लेकर दो पक्षों में हुआ झगड़ा

Sun, 13 Jun 2021 11:37 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:37 PM IST
विज्ञापन
Hathras: A fight broke out between the two parties over the construction work at the shop
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुरसान (हाथरस)
विज्ञापन

कस्बा मुरसान के बड़ा बाजार स्थित एक दुकान में निर्माण कार्य कराने को लेकर दो पक्षों के लोगों में झगड़ा हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर निर्माण कार्य को रुकवा दिया।
बताते हैं कि मुरसान के बाजार में एक दुकान का एक व्यक्ति पिछले कई सालों से किरायेदार है। करीब 40 लाख रुपये कीमत की दुकान का किराया करीब दस रुपये वह दुकान स्वामी के नाम जमा कर रहा है। दुकान स्वामी की मौत के बाद परिवार वाले लोग दुकान को खाली कराने की बात कर रहे हैं। इसे लेकर शनिवार को दोनों पक्ष के लोगों में नोकझोंक हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और मामले को शांत करा दिया।
विज्ञापन

आरोप है कि पुलिस के जाने के बाद ही किरायेदार ने फिर से दुकान पर निर्माण कार्य शुरू कर दिया। कई घंटे दुकान स्वामी के परिजन पुलिस से कार्य को रोकने की गुहार लगाते रहे, लेकिन पुलिस गुमराह करती रही। कई घंटे बाद दुकान स्वामी के परिजनों ने पीआरवी को फोन कर बुला लिया। पुलिस दोनों पक्षों के लोगों को थाने ले गई। दुकान स्वामी के परिजनों ने बताया कि एसडीएम ने जांच होने तक निर्माण को रोकने आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed