फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: A bullet fired in happiness takes life, yet does not take a lesson

हाथरस : खुशी में चलाई गई गोली ले लेती है जान, फिर भी नहीं लेते सबक

Fri, 14 Oct 2022 12:22 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 14 Oct 2022 12:22 AM IST
विज्ञापन
Hathras: A bullet fired in happiness takes life, yet does not take a lesson
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग में अक्सर लोगों की जान चली जाती है और खुशी का मातम में बदल जाती है, फिर भी लोग इससे सबक नहीं ले रहे। किंदौली गांव जिस तरह की घटना हुई है, इस जिले में उस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। पुलिस प्रशासन हर बार सख्ती की बात कहता हैं, लेकिन उनके दावों में दम दिखाई नहीं देता।
किंदौली में हुई घटना में एक मासूम की जान चली गई और एक महिला घायल हो गई। इस तरह की घटनाएं पहले भी हो चुकी हैं। पिछले दिनों मुरसान में हर्ष फायरिंग का वीडियो वायरल हुआ था। गांव बिचपुरी में दो युवकों ने हर्ष फायरिंग की थी। पुलिस ने इस मामले में तीन लोगों को गिरफ्तार किया था। दो साल पहले शहर के सिकंदराराऊ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में खुशी में चलाई गई गोली एक वेटर को लगी थी और वह गंभीर रूप से घायल हो गया था।
विज्ञापन

गांव लाड़पुर में भी हर्ष फायरिंग की घटना हुई थी। सादाबाद के गांव मई में भी लग्न समारोह में खुशी में की गई हर्ष फायरिंग में एक युवक की जान चली गई थी। सिकंदराराऊ के गांव नूरपुर में भी इसी तरह की घटना हो चुकी है। सासनी के गांव समामई में भी हर्ष फायरिंग में एक बंदूक की नाल फटने से वर्ष 2018 में चार लोग घायल हुए थे और इस दौरान एक महिला की मौत हो गई थी। तीन साल पहले आरएसएस के शस्त्र पूजन कार्यक्रम में भी खुशी में की गई फायरिंग से एक मीडियाकर्मी घायल हुआ था। इसके अलावा कई अन्य घटनाएं हुई हैं। खुशी में चलाई गई गोली से लोगों की जान चली जाती है, लेकिन बार-बार ऐसी घटनाएं होने पर भी लोग सबक नहीं लेते। वहीं पुलिस प्रशासन भी इसे लेकर सख्ती नहीं दिखाता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

हर्ष फायरिंग को रोकने के लिए पुलिस ने सख्त कदम उठा रखे हैं। सभी थानों की पुलिस को निर्देश दे रखा है कि वह हर्ष फायरिंग नहीं होने दें। लोगों से भी कहा है कि यदि वह कहीं हर्ष फायरिंग होते देखें तो इसकी सूचना पुलिस को दें, ताकि हर्ष फायरिंग के दौरान होने वाली घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके।
-देवेश कुमार पांडेय, पुलिस अधीक्षक हाथरस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed