फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 885 pregnant women got benefit of PM safe maternity clinic

हाथरस : पीएम सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक का 885 गर्भवतियों को मिला लाभ

Thu, 24 Nov 2022 11:30 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 24 Nov 2022 11:30 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 885 pregnant women got benefit of PM safe maternity clinic
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में बृहस्पतिवार को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक का आयोजन किया गया। जिला महिला चिकित्सालय, सिकंदराराऊ, सादाबाद और सासनी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर आयोजित इस विशेष क्लीनिक का लाभ 885 गर्भवतियों को मिला। जांच के दौरान कुल 71 हाईरिस्क प्रेगनेंसी एचआरपी चिन्हित की गईं। इनकी विशेष देखरेख की व्यवस्था विभाग की ओर से की गई है।
सीएमओ डॉ. मंजीत सिंह ने बताया कि सुरक्षित मातृत्व पर सरकार का विशेष जोर है। दरअसल सुरक्षित मातृत्व मां और शिशु दोनों की सुरक्षा से जुड़ा विषय है, इसलिए सरकार ने प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान को विस्तार देते हुए सभी फर्स्ट रेफरल यूनिट (एफआरयू) पर हर माह की 24 तारीख को प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक का आयोजन करने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी व एसीएमओ डॉ.राजीव गुप्ता ने बताया कि सुरक्षित मातृत्व क्लीनिक के दौरान जिले में कुल 885 गर्भवतियों की एएनसी (एंटीनेटल केयर) हुई, जिसमें सभी के रक्त, रक्तचाप, शुगर और पेट की जांच के साथ ही 126 अल्ट्रासाउंड की सेवा दी गई। एसीएमओ ने जिला महिला चिकित्सालय में क्लीनिक का पर्यवेक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला कार्यक्रम प्रबंधक बलवीर सिंह वर्मा ने बताया कि गर्भवती और धात्री माताओं को आयरन फोलिड एसिड, आयरन टैबलेट, कैल्शियम, एल्बेंडाजोल टेबलेट का वितरण किया जा रहा है। जिला मातृ स्वास्थ्य परामर्शदाता ऊषा रानी ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सासनी में गर्भवतियों को एएनसी की सुविधा दी गई है। एनीमिक महिलाओं को आयरन सुक्रोज भी दिया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed