{"_id":"61fc239101bba56f801fcd85","slug":"hathras-740-booths-will-be-web-casting-in-the-district-hathras-news-ali284434632","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में 740 बूथों की होगी वेब कास्टिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में 740 बूथों की होगी वेब कास्टिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष एवं शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। जिला प्रशासन अधिकांश बूथों पर वेब कास्टिंग की व्यवस्था कर रहा है। जिला प्रशासन द्वारा 740 बूथों पर वेबकास्टिंग की व्यवस्था की जा रही है। वेब कास्टिंग के लिए विधानसभा वार बूथों का निर्धारण कर दिया गया है। इसके लिए सुपरवाइजर का जल्द ही प्रशिक्षण भी आयोजित किया जाएगा। वेब कास्टिंग के लिए जिलाधिकारी रमेश रंजन ने नोडल अधिकारी एवं सहायक नोडल अधिकारी भी नियुक्त कर दिए हैं।
जिले में संवेदनशील व अतिसवंदेनशील सहित कुछ चिन्हित बूथों पर बेव कास्टिंग किए जाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इस क्रम में प्रशासन की ओर से बेवकास्टिंग को लेकर बूथों का निर्धारण कर दिया गया है। प्रशासन की ओर से संवेदनशील व अतिसंवदेनशील के साथ कुछ अन्य बूथों को भी इसके लिए चिन्हित किया गया है। जिले में 740 बूथ ऐसे हैं, जिनकी बेवकास्टिंग की जाएगी।
वहीं इन बूथों की वेबकास्टिंग के लिए सीएससी संचालकों को नामित किया जाएगा। जल्द ही इन संचालकों को प्रशिक्षण दिए जाने के लिए सुपरवाइजरों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। डीएम रमेश रंजन ने बेवकास्टिंग के लिए जिला सूचना एवं विज्ञान अधिकारी (डीआईओ) एनआईसी को नोडल अधिकारी व ईडीएम मनोज उपाध्याय को सहायक नोडल अधिकारी नामित किया है। संवाद