{"_id":"625db006cbb3127122771f6f","slug":"hathras-7164-people-cut-challan-in-a-year-hathras-news-ali289566743","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले के पांच हजार से अधिक लोगों ने नहीं लगाया हेलमेट व सीट बेल्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले के पांच हजार से अधिक लोगों ने नहीं लगाया हेलमेट व सीट बेल्ट
विज्ञापन
बिना हेलमेट लगाए बाइक से जाते युवक। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरव भारद्वाज, हाथरस।
बदलते समय में यातायात नियम सख्त होते जा रहे हैं। इसके बाद भी लोगों को अपनी जान की परवाह नहीं है। 365 दिन में संभागीय परिवहन विभाग ने 7164 लोगों पर कार्रवाई की है। इसमें पांच हजार से अधिक लोगों ने सीट बेल्ट व हेलमेट नहीं लगाया। इस कारण उनका चालान काटा गया।
उल्लेखनीय है कि जिले की सड़कों पर दो लाख साठ हजार से अधिक वाहन डगर भर रहे हैं। शासन स्तर से लगातार सड़क सुरक्षा सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है। चौथ सड़क सुरक्षा सप्ताह सोमवार से शुरू हो गया। सप्ताह के दौरान लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
इसके बाद वाहन स्वामियों की यातायात नियमों में लापरवाही बरत रहे हैं। जिले के लोग हेलमेट व सीट बेल्ट लगाना भूल गए हैं। पूरे साल में प्रवर्तन दल ने कुल 7164 लोगों के चालान काटे हैं। इसमें पांच हजार 74 चालान सीट बेल्ट व हेलमेट के हैं।
विज्ञापन
मदद करने वालों को इनाम राशि का प्रावधान
सड़क दुघर्टनाओं को रोकने के लिए लोगों को जागरूक तो किया जा रहा है। वहीं शासन स्तर से सड़क दुघर्टना में घायलों की मदद करने वालों को शासन स्तर से इनामी राशि की घोषणा की गई है। इसके बाद जिले में घायलों की जान बचाने वाले पीछे रहे।
मोबाइल से बात करने में हो रहे ज्यादा हादसे
बाइक सवार न तो हादसों से सबक सीख रहे हैं। न ही उन्हें कार्रवाई का डर है। इस कारण ट्रिपल राइडिंग हादसों पर रोक लगा पाना मुश्किल हो गया है। यातायात नियमों के अनुसार बाइक पर तीन सवारी ले जाना गैर कानूनी है। इसके बाद भी लोग तीन सवारियों को ढो रहे हैं। साथ ही मोबाइल से बात करना भी दुर्घटनाओं की बड़ी वजह है। वाहन स्वामी अपनी जान को जोखिम में डाल रहे हैं।