{"_id":"60fdaa848ebc3e580831ec02","slug":"hathras-68-shops-raided-43-samples-taken-hathras-news-ali2690191130","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 68 दुकानों पर छापा, 43 नमूने लिए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 68 दुकानों पर छापा, 43 नमूने लिए
विज्ञापन
हाथरस : छापे के दौरान नमूने भरने की कार्यवाही करते जिला कृषि अधिकारी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन के निर्देश के क्रम में जिले में कृषि विभाग की टीमों ने बीज व कृषि रसायन विक्रेताओं के यहां छापा मारा। इस दौरान टीमों ने विक्रेताओं के यहां से 43 नमूने लिए। इस दौरान करीब आधा दर्जन दुकानें बंद मिलीं। कार्रवाई से विक्रेताओं में खलबली मची रही।
शासन के निर्देशों के अनुपालन में जिले में बीज एवं कृषि रसायन की पर्याप्त उपलब्धता एवं गुणवत्ता सुनिश्चित करने के लिए इनके विक्रेताओं के यहां तहसील वार नामित संयुक्त टीमें छापेमारी कर रही हैं। उप कृषि निदेशक एचएन सिंह ने तहसील सासनी, जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने तहसील हाथरस, जिला कृषि रक्षा अधिकारी राजेश कुमार ने तहसील सादाबाद, भूमि संरक्षण अधिकारी इंद्रसेन नाथ नपे तहसील सिकंदराराऊ में छापा मारा। बीज व कृषि रसायन की 68 दुकानों से बीज के 23 एवं कृषि रसायन के 20 नमूने लिए गए। इन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा जाएगा।
जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने विक्रेताओं को निर्देश देते हुए कहा कि किसानों को गुणवत्ता युक्त बीज, कृषि रसायन, उर्वरक उपलब्ध कराएं। निरीक्षण के समय बंद मिलीं दुकानों के विक्रेताओं को नोटिस जारी कर स्पष्टीकरण तलब किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि तन्नू एग्रो एजेंसी से बीज के चार व दवा के तीन, तन्नू ट्रेडिंग कंपनी से बीज के दो, मयंक एंटरप्राइजेज से बीज के चार व दवा के दो, लक्ष्मी खाद भंडार से दो, जय किसान बीज भंडार से दो, शर्मा बीज भंडार से बीज के दो, शेखर बीज भंडार से बीज के चार और दवाओं के तीन नमूने लिए गए। भूमि संरक्षण अधिकारी ने बघेल खाद भंडार से एक व श्री राम ट्रेडर्स से एक नमूना लिया।