फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 65-year-old woman found corona positive during treatment in Agra, died

हाथरस: आगरा में उपचार के दौरान कोरोना पॉजिटिव निकली 65 वर्षीय महिला, हुई मौत

Wed, 27 May 2020 11:51 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 27 May 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 65-year-old woman found corona positive during treatment in Agra, died
हाथरस: आगरा में इलाज के दौरान सादाबाद की महिला की मौत के बाद मृतका के परिवार के सदस्यों को क्वारंट? - फोटो : SADABAD
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)।
विज्ञापन

सादाबाद में लगातार कोरोना पॉजिटिव केसों के सामने आने से लोगों में हड़कंप मच गया है। अब कस्बे की एक 65 वर्षीय महिला आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान संक्रमित पाई गई है। बुधवार की सुबह महिला की मौत हो गई। एसडीएम राजेश कुमार ने बताया कि महिला को 25 मई को सांस लेने में परेशानी होने की वजह से एसएन मेडिकल कॉलेज आगरा में उसके पुत्र व पुत्रवधू ने भर्ती कराया था। जहां महिला को कोरोना पॉजिटिव बताया गया। 27 मई की सुबह महिला की मौत मेडिकल कॉलेज में ही हो गई। महिला का एक पुत्र भी बीमार बताया गया है, जो कि वर्तमान में आगरा में ही है। मृतक महिला के परिवार में दो बच्चों सहित पांच सदस्य हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को क्वारंटाइन कर दिया है।
इन हॉटस्पॉट इलाकों में की गई बैरिकेडिंग
डॉ. बंगाली की गली, मोहल्ला पोखर वाला से चामड़ मंदिर तक, राशन डीलर चरन सिंह फौजी वाली गली, मौ. बीचवाला, आंबेडकर पार्क गली, मिर्जापाड़ा के अलावा सुभाष गली तहसील मोड़, नदी वाली गली आदि जगह बैरिकेडिंग की गई है। सुबह एसआई डिप्टी सिंह ने इन हॉटस्पॉट इलाकों का दौरा किया और लोगों को सख्त हिदायत दी कि वह अपने घरों के अंदर ही रहे।
विज्ञापन

हॉटस्पॉट क्षेत्रों में होगी दूध, फल, सब्जी, दवा और किराना सामान की होम डिलीवरी
सादाबाद। हॉट स्पॉट क्षेत्र में आवश्यक वस्तुओं की होम डिलीवरी की जाएगी। इसके लिए प्रशासन ने किराना स्टोर, फल, सब्जी विक्रेता, दवा और दूध व्यवसायियों की सूची जारी की है। सूची के मुताबिक, बीएस प्रोविजन स्टोर विनोवा नगर, श्रीराम स्टोर विनोवा नगर, किशोर पचौरी मोहल्ला बरौलियान, महेश भट्ट मेन चौराहा, महेश अग्रवाल सब्जी मंडी किराने के सामान की होम डिलीवरी करेंगे। सब्जी व फल विक्रेता धर्मेंद्र बघेल विनोवा नगर चौराहा, अनिल कुमार विनोवा नगर चौराहा, सोनू भट्ट विनोवा नगर, अंसार आनंद नगर फल व सब्जियों की होम डिलीवरी करेंगे। गौतम मेडिकल स्टोर, कविता मेडिकल स्टोर, सुनीता मेडिकल स्टोर द्वारा दवाओं की होम डिलीवरी की जाएगी। दूध की होम डिलीवरी विशाल, विवेक, विमल निवासी विनोवा नगर द्वारा की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed