{"_id":"614637748ebc3e916974d7f6","slug":"hathras-580-candidates-appeared-first-in-the-marks-improvement-examination-hathras-news-ali273550764","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : अंक सुधार परीक्षा में पहले शामिल हुए 580 परीक्षार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : अंक सुधार परीक्षा में पहले शामिल हुए 580 परीक्षार्थी
विज्ञापन
हाथरस : परीक्षा देकर निकलते परीक्षार्थी। संवाद
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के चार परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को अंक सुधार परीक्षा की शुरुआत हुई। पहले दिन की परीक्षा में चारों केंद्रों पर 580 परीक्षार्थी शामिल और 143 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। दोनों पालियों की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में हुई।
शनिवार को जिले में चार केंद्रों शहर के राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, सादाबाद इंटर कॉलेज सादाबाद, आर्य कन्या इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ और केएल जैन इंटर कॉलेज सासनी में यूपी बोर्ड सत्र 2020-21 की अंक सुधार परीक्षा शुरू हुई। सुबह की पाली में हाईस्कूल हिंदी के पेपर में 218 परीक्षार्थियों में 179 विद्यार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए।
दूसरी पाली की परीक्षा में इंटरमीडिएट के विद्यार्थियों ने परीक्षा दी, जिसमें 401 विद्यार्थी परीक्षा में उपस्थित और 104 विद्यार्थी अनुपस्थित रहे। दोंनों पालियों की परीक्षा शुरू होने से पहले विद्यार्थियों को तलाशी के बाद ही केंद्र के अंदर प्रवेश दिया गया। वहीं सेक्टर मजिस्ट्रेट व सदल दल ने भी केंद्रों का दौरा कर परीक्षा की शुचिता को परखा। संवाद