{"_id":"6227a201e171f62db46419c6","slug":"hathras-525-students-will-appear-in-the-re-examination-of-b-ed-hathras-news-ali286705590","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : बीएड की पुन: परीक्षा में शामिल होंगे 525 विद्यार्थी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : बीएड की पुन: परीक्षा में शामिल होंगे 525 विद्यार्थी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
बीएड द्वितीय वर्ष की पुन: परीक्षा की शुरुआत बुधवार को बागला डिग्री कॉलेज में बने परीक्षा केंद्र पर होगी। जिसमें जिले के 25 डिग्री कॉलेजों के बीएड के 525 विद्यार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को लेकर मंगलवार को बागला डिग्री कॉलेज में तैयारियां कर ली गईं।
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा द्वारा बीएड सत्र न्यू कोर्स 2019-21 की मुख्य परीक्षा के पुन: व श्रेणी सुधार के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी किया है। यह परीक्षा बुधवार को शुरू होगी और 14 मार्च को अंतिम पेपर होगा। सभी प्रश्नपत्र ओएमआर आधारित होंगे।
प्रत्येक विषय के प्रश्नपत्र में 100 बहुविकल्पीय प्रश्नों की परीक्षा होगी। बागला डिग्री कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छौंकर ने बताया कि परीक्षार्थी को किसी 50 प्रश्नों का उत्तर देना होगा। प्रश्नपत्र हल करने का समय डेढ़ घंटा होगा। परीक्षा में 525 विद्यार्थी शामिल होंगे।