{"_id":"60c79aee8ebc3e31dc136741","slug":"hathras-51-people-donated-blood-in-the-camp-hathras-news-ali265525861","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : शिविर में 51 लोगों ने किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : शिविर में 51 लोगों ने किया रक्तदान
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
एसोसिएशन ऑफ डेमोक्रेटिक हृयूमन राइट्स के तत्वावधान में विश्व रक्तदाता दिवस के अवसर पर स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी रमेश रंजन व पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल ने रक्तदान करके शिविर का शुभारंभ किया।
डीएम ने कहा कि रक्तदान स्वस्थ्य शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। समय-समय पर रक्तदान करते रहना चाहिए। एडीएचआर का यह कार्य काफी सराहनीय है। मुख्य अतिथि सदर विधायक हरीशंकर माहौर ने कहा कि रक्तदान पूजा के समान कार्य है। भगवान की पूजा करना और रक्तदान कर दूसरे का जीवन बचाना दोनों बराबर हैं।
एसपी विनीत जायसवाल ने कहा कि रक्त का मोल जरूरत पड़ने पर महसूस होता है। ऐसे शिविरों से आमजनमानस जागरूक होता है। नगर पालिकाध्यक्ष आशीष शर्मा ने कहा कि एडीएचआर रक्तदान शिविरों को महोत्सव में बदलकर एक उत्सव का दे देती है। राष्ट्रीय महासचिव प्रवीण वार्ष्णेय कहा कि इस शिविर का आयोजन कोविड और वैक्सीनेशन को देखते हुए एहतियात बरतते हुए किया गया है।
विज्ञापन
इस मौके पर आरएसएस जिला सहकार्यवाह उमाशंकर गुप्ता, भाजपा के शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी, बागला जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. आईवी सिंह उपस्थित रहे। इस मौके पर जिला अस्पताल और ब्लड बैंक को गुब्बारों से सजाकर शिविर को महोत्सव का रूप दिया गया था। शिविर में 51 लोगों ने रक्तदान किया। सभी रक्तदाताओं को प्रमाणपत्र और उपहार देकर सम्मानित किया गया।
व्यवस्था में राष्ट्रीय प्रवक्ता देवेंद्र गोयल, जिलाध्यक्ष सौरभ सिंघल, राजेश वार्ष्णेय, डॉ. पीपी सिंह, उपवेश कौशिक, अमित अग्रवाल, हर्ष मित्तल, मनीष अग्रवाल, मुकेश गोयल, नवीन गुप्ता, संजीव कुमार वार्ष्णेय, योगेश वार्ष्णेय, बाल प्रकाश वार्ष्णेय, विवेक अग्रवाल, मनोज वार्ष्णेय, शेखर वार्ष्णेय, अमन बंसल, रतन अग्रवाल, पीयूष गुरिहा, डॉ. आरवी दुबे, अरुण सूर्या, विक्रम सिंह, गोपाल, हरीशचंद्र, योगेंद्र सिंह गहलोत, अर्चना सिंह, प्रीति आदि उपस्थित रहीं।