{"_id":"5f4a97498ebc3e17530f3671","slug":"hathras-50-thousand-people-of-the-district-will-get-a-shock-of-electricity-cut-hathras-news-ali2424391183","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: जिले के 50 हजार लोगों को लगेगा बिजली कट का झटका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: जिले के 50 हजार लोगों को लगेगा बिजली कट का झटका
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के 50 हजार लोगों को जल्द बिजली कट का झटका लगेगा। काफी लोगों ने ओटीएस में पंजीकरण कराने के बाद भी बिजली का बकाया जमा नहीं किया है। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के बाद अफसरों ने इन बकायेदारों की बिजली गुल करने के निर्देश दिए हैं। विभागीय अफसर टीमें गठित करने की योजना बनाने में जुट गए हैं।
उल्लेखनीय है कि जिले में बिजली महकमे का करीब चार सौ करोड़ों रुपये का बकाया है। कई बार कोशिश के बावजूद बिजली महकमे को बकाया नहीं मिला है। बीते दिनों निगम स्तर से ओटीएस की शुरुआत की गई। इसमें बकायेदारों ने बिजली गुल न हो, इसके लिए पंजीकरण भी करा लिए। इसके बाद इन लोगों ने बिजली का बिल जमा नहीं किया है। शुक्रवार को चेयरमैन ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के दौरान राजस्व की समीक्षा की। समीक्षा में अफसरों को साफ निर्देश दिए गए कि जिन बकायेदारों ने अभी तक बिल जमा नहीं किया है, उनका कनेक्शन काटा जाए।
बिजली अधिकारियों ने ऐसे 50 हजार उपभोक्ताओं की सूची भी तैयार कर ली है, जिनमें 11 हजार उपभोक्ता ऐसे हैं, जिन्होंने ओटीएस में पंजीकरण कराने के बाद भी बकाया जमा करने की सुध नहीं ली है। इन उपभोक्ताओं की ओटीएस पंजीकरण की राशि को जब्त किया जाएगा। अधीक्षण अभियंता हरीमोहन का कहना है कि जिले के करीब 50 हजार उपभोक्ताओं के जल्द कनेक्शन काटे जाएंगे। इनमें 11 हजार उपभोक्ता तो ऐसे हैं, जिन्होंने ओटीएस में पजीकरण करा लिया है, लेकिन बिल जमा नहीं किया है। इनकी ओटीएस की राशि भी जब्त की जाएगी।