फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 50 thousand cheated by the accountant of cement firm, one arrested

हाथरस : सीमेंट की फर्म के मुनीम से ठगे 50 हजार, एक गिरफ्तार

Fri, 28 Jan 2022 01:09 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 28 Jan 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 50 thousand cheated by the accountant of cement firm, one arrested
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

सीमेंट की फर्म पर काम करने वाले मुनीम को तीन लोगों ने ठगी का शिकार बना लिया। ठगी की बात मुनीम की समझ में आई तो मारपीट हो गई। इसके बाद लोगों ने एक आरोपी को पकड़ लिया और उसके दो साथी मौके से फरार हो गए। पकड़े गए शातिर व्यक्ति को मौके पर पहुंची पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर फरार बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
कोतवाली सदर इलाके के खातीखाना में राजकुमार और मनोज कुमार के नाम से सीमेंट की फर्म है। इस फर्म पर अलीगढ़ जिले के थाना इगलास क्षेत्र के गांव फतेहपुर निवासी हरस्वरूप मुनीम का काम करते हैं। बृहस्पतिवार की दोपहर को खातीखाना चौराहे पर मुनीम को तीन शातिर मिले, जो कि पैसे डबल करने की बात कहने लगे। मुनीम को उन्होंने अपनी बातों में फसा लिया और पर्ची खींचने का खेल, उसके साथ खेलने लगी।
विज्ञापन

इस बीच शातिरों ने मुनीम से 50 हजार रुपये ठग लिए। मुनीम को इस बात का अहसास हुआ तो कहासुनी हुई। लोग जमा गए। शातिर व्यक्ति मौके से भागने लगे तो लोगों ने एक अभियुक्त आगरा की आवास-विकास कॉलोनी निवासी श्रवण कुमार को दबोच लिया। मौके पर डायल 112 की पुलिस टीम भी पहुंच गई। लोगों ने अभियुक्त को पुलिस के हवाले कर लिया। तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार अभियुक्त के दो साथियों की तलाश शुरू कर दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed