फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 45,380 candidates will appear for UP Board exam from today

हाथरस : 45,380 परीक्षार्थी आज से देंगे यूपी बोर्ड का इम्तिहान

Wed, 23 Mar 2022 11:39 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 45,380 candidates will appear for UP Board exam from today
हाथरस : बोर्ड परीक्षा से पूर्व सरस्वती इंटर कॉलेज में सिटिंग प्लान की पर्ची लगवाते प्रधानाचार्य ? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा की बृहस्पतिवार से शुरुआत होगी। जिले भर में बनाए गए 93 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के 45,380 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। इस दौरान 16 जोनल, 60 सेक्टर, 186 स्टेटिक मजिस्ट्रेट व पांच सचल दल दौड़ लगाएंगे। परीक्षा को शुचितापूर्ण व नकल विहीन कराए जाने के पूरे इंतजाम जिला प्रशासन व माध्यमिक शिक्षा विभाग ने किए हैं।
यूपी बोर्ड परीक्षा की तैयारियां पिछले कई दिनों से चल रही थीं। हाईस्कूल के विद्यार्थी पहला पेपर हिंदी व प्रारंभिक हिंदी का देंगे। इंटरमीडिएट के विद्यार्थी सैन्य विज्ञान, हिंदी व सामान्य हिंदी की परीक्षा पहले दिन देंगे। डीआईओएस डॉ. ऋतु गोयल ने बताया कि यदि किसी भी परीक्षा केंद्र पर नकल होती मिली तो केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई जाएगी। परीक्षा में संबंधित विषय के शिक्षक की ड्यूटी नहीं लगाई जाएगी। सामूहिक नकल की स्थिति में आजीवन डिबार की संस्तुति की जाएगी। ड्यूटी के दौरान कक्ष निरीक्षक के पास पहचान पत्र होना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि देहात के परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन

उत्तरपुस्तिका पहुंचने में देरी पर होगी कार्रवाई
हाथरस। यदि परीक्षा केंद्र की ओर से तहसीलवार बनाए संकलन केंद्रों पर उत्तरपुस्तिकाएं देरी से जमा कराई जाती हैं और संकलन केंद्र यह लिखकर देता है तो उस परीक्षा केंद्र के भी विभागीय कार्रवाई की संस्तुति करके शासन को भेज दी जाएगी। इसके लिए संबंधित परीक्षा केंद्र के संचालक जिम्मेदार होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

संवेदनशील परीक्षा केंद्र
दादा मेघ सिंह बघेल आदर्श पब्लिक उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सूसामई, साहब सिंह इंटर कॉलेज दरियापुर, श्री सीताराम सिंह इंटर कॉलेज गढ़ौला, लाखन किसान उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिरौली कलां, एलबीएस इंटर कॉलेज जलेसर रोड, दीपचंद्र इंटर कॉलेज नौगवां, अंशुल गांधी इंटर कॉलेज ऐंहन, महीपाल सिंह इंटर कॉलेज कुम्हरई सादाबाद।
अतिसंवेदनशील परीक्षा केंद्र
लवकुश इंटर कॉलेज ततारपुर, गौरीशंकर हिंदू इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ, महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज सुजावलपुर, विद्या मंदिर इंटर कॉलेज मऊ चिरायल, खूबीराम स्मारक इंटर कॉलेज टीकरी कलां, कुरसंडा इंटर कॉलेज सादाबाद, कर्णसिंह इंटर कॉलेज तसींगा, कन्हैयालाल गौतम इंटर कॉलेज बासदत्ता, विद्या देवी इंटर कॉलेज कोटा, हरप्रसाद मान सिंह इंटर कॉलेज नगला उम्मेद, जेके इंटर कॉलेज तामसी, स्वर्गीय लालाराम इंटर कॉलेज माधुरी, अर्जुन सिंह इंटर कॉलेज नगला नंदराम असरोई, गोविंद सिंह इंटर कॉलेज बहरदोई, मुन्नीलाल पचौरी इंटर कॉलेज सराय जरैरा, नालंदा इंटर कॉलेज बासदत्ता सादाबाद, वीरांगना अवंतीबाई इंटर कॉलेज विधिपुर, रामरतन कटारा इंटर कॉलेज सुजावलपुर, आरबीएस इंटर कॉलेज राया रोड सादाबाद, मां भगवती देवी उच्चतर माध्यमिक विद्यालय ऊंचागांव नसीरपुर, प्रताप भानु जैन इंटर कॉलेज शाहपुर खुर्द, अखिल कुमार इंटर कॉलेज लुटसान, मोहन सिंह रतनदेवी इंटर कॉलेज कुरसंडा, श्रीमती किरनदेवी उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय सराय आबू तालिमपुर पोरा।

आंकड़े पर एक नजर
कुल परीक्षा केंद्र 93
संवेदनशील 08
अतिसंवेदनशील 25
केंद्र व्यवस्थापक 93
वाह्यीय केंद्र व्यवस्थापक 93
जोनल मजिस्ट्रेट 16
सेक्टर मजिस्ट्रेट 60
स्टेटिक मजिस्ट्रेट 186
सचल दल 05
कुल परीक्षार्थी 45,380
हाईस्कूल 25,206 (15,585 छात्र और 9,621 छात्राएं)
इंटरमीडिएट 20,174 (12,320 छात्र और 7,854 छात्राएं)
डीआईओएस ने उड़नदस्तों को दिए निर्देश
डीआईओएस कार्यालय में बुधवार शाम परीक्षाओं के लिए बनाए गए सचल दल की बैठक हुई इसमें डीआईओएस ऋतु गोयल ने उड़नदस्ता में शामिल अधिकारियों को 12 बिंदुओं का प्रारूप सौंपा। उन्होंने कहा कि इस प्रारूप पर परीक्षा केंद्र से संबंधित जानकारी भरनी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed