फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 41 people found corona infected in the district

हाथरस : जिले में 41 लोग निकले कोरोना संक्रमित

Sun, 25 Apr 2021 11:07 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 25 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 41 people found corona infected in the district
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। रविवार को 41 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इसके साथ ही जिले में अब कोरोना के सक्रिय मामलों की संख्या बढ़कर 350 हो गई है। लगातार मामले बढ़ने से लोगों में दहशत बढ़ती जा रही है।
रविवार को जिले के आदर्श नगर निवासी 38 वर्षीय युवक व 35 वर्षीय युवती, माहेश्वरी कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय बुजुर्ग, इगलास अड्डा निवासी 55 वर्षीय महिला, माहेश्वरी कॉलोनी निवासी 45 वर्षीय महिला, कोटा कपूरा निवासी 27 वर्षीय महिला, बह्मनपुर मेंडू निवासी 36 वर्षीय महिला, 39 वर्षीय युवक, कंचन नगर निवासी 72 वर्षीय वृद्धा की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
विज्ञापन

इसके अलावा सरक्यूलर रोड निवासी 29 वर्षीय युवक, खंदारी गढ़ी निवासी 50 वर्षीय बुजुर्ग, बिछुआ गली निवासी 33 वर्षीय युवती व 28 वर्षीय युवक, प्रकाश टेक्सटाइल निवासी 33 वर्षीय युवक, नई बस्ती के सामने मुरसान निवासी 23 वर्षीय युवक, रोशन विहार कॉलोनी निवासी 30 वर्षीय महिला भी संक्रमित पाई गईं। इधर, चंदपा निवासी 70 वर्षीय वृद्ध, वसुंधरा निवासी 51 वर्षीय महिला, सोखना निवासी 28 वर्षीय युवक, बसंत बाग निवासी 50 वर्षीय महिला भी कोरोना संक्रमित निकली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनके अलावा बुर्ज वाला कुआं निवासी 33 वर्षीय युवक, नगला खिरनी निवासी 18 वर्षीय युवक, हाथरस सिटी निवासी 28 वर्षीय युवक, नवीपुर निवासी 52 वर्षीय व्यक्ति, गैलेक्सी होटल के पास निवासी 58 वर्षीय वृद्ध, बस स्टैंड हाथरस निवासी 54 वर्षीय महिला, आठ वर्षीय बच्चा व 50 वर्षीय महिला, चूड़ी वाली गली निवासी 40 वर्षीय युवक, नवोदय विद्यालय सिकंदराराऊ निवासी 55 वर्षीय महिला की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed