Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 400 KVA transformer blew, power stalled for four hours

हाथरस : 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंका, चार घंटे ठप रही बिजली

Mon, 18 Jul 2022 11:12 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jul 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 400 KVA transformer blew, power stalled for four hours
हाथरस : शहर के नवीपुर बिजलीघर पर खराब ट्रांसफॉर्मर को ठीक करते कर्मचारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

पसीने से सराबोर करती गर्मी के बीच बिजली संकट भी लोगों पर खूब जुल्म ढा रहा है। सोमवार की सुबह शहर के नवीपुर कलां विद्युत उपकेंद्र पर 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। इस कारण सुबह से शाम तक लोगों को बिजली संकट का सामना करना पड़ा। शहर के अन्य इलाकों में भी लोकल फॉल्ट के चलते लोगों को तीन से चार घंटे बिना बिजली के रहना पड़ा। पर्याप्त बिजली न मिलने के कारण लोगों में गुस्सा है।
जिले में कभी दिन तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। सावन माह के पहले सोमवार को शहर के नवीपुर कलां विद्युत उपकेंद्र पर लगा 400 केवीए का ट्रांसफॉर्मर फुंक गया। इस कारण सुबह आठ बजे से शाम चार बजे तक कई मोहल्लों में बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोग जरूरी कामकाज नहीं कर सके। घरों में लगे विद्युत उपकरण शोपीस बने रहे। लोगों को पीने के पानी तक के लिए मुश्किलों से जूझना पड़ा।
विज्ञापन

शाम को चार बजे दूसरा ट्रांसफॉर्मर लगने के बाद बिजली बहाल हो सकी। तब जाकर लोगों ने राहत की सांस ली। इसके अलावा शहर के ओढ़पुरा, प्रगतिपुरम, वाटर वर्क्स और कांशीराम टाउनशिप आदि विद्युत उपकेंद्रों से निकलने वाले फीडरों की लाइनों में भी फॉल्ट की वजह से कई घंटे बिजली गुल रही। बिना बिजली के लोगों को खासी मुश्किलों से जूझना पड़ा। अधिशासी अभियंता सुभाष चंद्रा का कहना है कि नवीपुर में ट्रांसफॉर्मर फुंक गया था। इसे बदल दिया गया है। अन्य जगहों पर फॉल्ट के चलते कुछ समय के लिए बिजली बाधित रही है। अब सब कुछ सामान्य है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली संकट थमने का नाम नही ले रहा है। अब गर्मी बढ़ने के साथ बिजली ज्यादा गुल हो रही है। इस कारण काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। विभागीय अधिकारी ध्यान नहीं दे रहे हैं। -रवि पंडित
कभी ट्रांसफार्मर में दिक्कत आ रही है कभी लाइनों में फॉल्ट हो रहे हैं। इस कारण हर रोज कई कई घंटे बिना बिजली के रहना पड़ रहा है। काफी परेशानी हो रही है। गर्मी में बिना बिजली के रहना मुश्किल होता है।
-अजय कुमार
जिस हिसाब से बिजली की आवश्यकता बढ़ी है, उस हिसाब से विभाग आपूर्ति नहीं दे पा रहा है। बिजली गुल होने के कारण आर्थिक नुकसान हो रहा है और कामकाज भी प्रभावित हो रहे हैं।

-रामकुमार
कभी दिन तो कभी रात में बिजली गुल होना आम बात हो गई है। बिना बिजली के उमसभरी गर्मी में हाल बेहाल है। काफी मुश्किलों से जूझना पड़ रहा है। आपूर्ति की स्थिति सुधारने पर कोई ध्यान नहीं है।
-रूपकिशोर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed