{"_id":"5ea9cb3e8ebc3e906e127d60","slug":"hathras-393-residents-of-the-district-are-stranded-in-madhya-pradesh-will-return-home-soon-hathras-news-ali2325167162","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: मध्य प्रदेश में फंसे हैं जिले के 393 बाशिंदे, जल्द लौटेंगे अपने घर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: मध्य प्रदेश में फंसे हैं जिले के 393 बाशिंदे, जल्द लौटेंगे अपने घर
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
शासन के निर्देश पर जिले में फंसे मध्य प्रदेश के बाशिंदों को उनके प्रांत भेजने की तैयारी जिला प्रशासन की ओर से हो रही है। मध्य प्रदेश में जिले के 393 लोग फंसे हुए हैं। इन लोगों को भी जल्द जिले में लाया जाएगा। इन लोगों का पूरा ब्योरा यहां जिला प्रशासन को प्राप्त हो गया है। अब जल्द ही यहां के बाशिंदों को उनके प्रांत और मध्यप्रदेश में फंसे लोगों को जिले में लाया जाएगा।
कोरोना महामारी के दौरान लॉकडाउन में जिले के करीब पांच हजार लोग सीमा सील के दौरान अन्य जिलों व प्रांतों में फंस गए हैं। इन लोगों को अब यूपी सरकार वापस लाने की कार्रवाई में जुट गई है। साथ ही अन्य प्रांतों के फंसे लोगों को उनके प्रांतों में भी भेजा जा रहा है। इसे लेकर यहां जिला प्रशासन की ओर से भी कार्रवाई तेज कर दी गई है। पिछले दिनों हरियाणा प्रांत से जिले के लोगों को वापस लाया गया है, जो क्वारंटीन सेंटर में रह रहे हैं।
वहीं मध्यप्रदेश में जिले के 393 लोग फंसे हुए हैं। मध्य प्रदेश सरकार की ओर से जिला प्रशासन को इस संबंध में पूरा ब्योरा मिल गया है। अब जल्द ही इन लोगों वापस लाने की कार्रवाई प्रशासन की ओर से शुरू कर दी गई है। वहीं यहां जिले में मध्य प्रदेश के 286 लोगों के फंसे होने की रिपोर्ट जिला प्रशासन ने तैयार की है। अभी अन्य लोगों की छानबीन कर डाटा को तैयार किया जा रहा है, ताकि मध्यप्रदेश के फंसे लोगों को उनके प्रांत भेजा जा सके।