फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 35 people turned out to be corona infected in the district, there was panic

हाथरस : जिले में 35 लोग निकले कोरोना संक्रमित, मची खलबली

Sat, 08 Jan 2022 12:18 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jan 2022 12:18 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 35 people turned out to be corona infected in the district, there was panic
फोटो-03 में नगला बरी में संक्रमित पाए जाने के दौरान आरटीपीसीआर सैंपलिंग करते हुए स्वास्थ्य कर्मी - फोटो : HASAYAN
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। जिले में शुक्रवार को एक साथ 35 लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। कई माह बाद इतने लोगों की जांच रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। इससे स्वास्थ्य विभाग में खलबली मच गई है। इसमें मुरसान के ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय की पत्नी कल्पना उपाध्याय भी शामिल हैं। इसके अलावा डीएम आवास के तीन कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। इनके संपर्क में आने वाले लोगों की जांच कराई जा रही है। जिले में अब कोरोना के सक्रिय केस 57 हो गए हैं।
जिले में कोरोना का कहर लगातार बढ़ता जा रहा है। कई माह बाद शुक्रवार को जिले में एक साथ 35 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। मुरसान के ब्लॉक प्रमुख रामेश्वर उपाध्याय की पत्नी 40 वर्षीय कल्पना उपाध्याय की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इसके अलावा राधा वैली हाथरस निवासी 32 वर्षीय महिला व 60 वर्षीय वृद्धा, गांव लाड़पुर निवासी 40 वर्षीय युवक व 12 वर्षीय किशोरी, मुरसान निवासी 22 वर्षीय युवक व 62 वर्षीय वृद्ध, जलालपुर सासनी निवासी 19 वर्षीय युवक, सीधामई हसायन निवासी 20 वर्षीय युवक, प्रकाश टैक्सटाइल निवासी 38 वर्षीय युवक, भूरापीर निवासी तीन वर्षीय मासूम बच्ची, शिव कॉलोनी निवासी 23 वर्षीय युवक, गिर्राज कॉलोनी निवासी 56 वर्षीय पुरुष, इसी कॉलोनी का 31 वर्षीय युवक, सादाबाद गेट निवासी 43 वर्षीय युवक, नेहरू कॉलोनी निवासी 29 वर्षीय युवती व इसी कॉलोनी की 55 वर्षीय महिला, राजपुर चुंगी आगरा निवासी 43 वर्षीय युवक, गांव लुटसान निवासी 17 वर्षीय किशोर, सादाबाद के गांव सुसाइन निवासी 26 वर्षीय युवक, शहर के आगरा रोड निवासी 22 वर्षीय युवती, मगटई पटाखास निवासी 29 वर्षीय युवक, चामड़ गेट निवासी 19 वर्षीय युवती, परसारा निवासी 21 वर्षीय युवक, शहर के रोशन एन्क्लेव निवासी 32 वर्षीय युवक, जैन गली हाथरस निवासी 38 वर्षीय युवक, पथवारी गेट निवासी 38 वर्षीय युवक, विष्णुपुरी निवासी 15 वर्षीय किशोर कोरोना संक्रमित मिले हैं।
विज्ञापन

इसके अलावा कई सरकारी कर्मचारी व उनके परिजनों की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। सीएमओ ऑफिस के एक कर्मचारी का दो वर्षीय बेटा, डीएम आवास पर तैनात तीन कर्मचारियों की जांच रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इनमें दो माली व एक गार्ड है। इन सभी को होम आइसोलेट कर दिया गया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

ओमिक्रॉन की पुष्टि के लिए नमूने भेजे जा रहे लखनऊ
हाथरस। जिले में अभी तक किसी पर ओमिक्रॉन की पुष्टि नहीं हुई है। जिन लोगों की आरटीपीसीआर रिपोर्ट पॉजिटिव आई है, उनके नमूने जांच के लिए लखनऊ भेजे जा रहे है। लखनऊ प्रयोगशाला से ही ओमिक्रॉन की पुष्टि होगी। संवाद

कोरोना से बचाव के लिए नियमों का नहीं हो रहा पालन
हाथरस। कोरोेना का कहर बढ़ता जा रहा है लेकिन को विड गाइडलाइन का पालन नहीं हो रहा। सरकारी दफ्तरों से लेकर सार्वजनिक स्थलों पर न तो लोग मास्क लगा रहे और ना ही सामाजिक दूरी का पालन कर रहे। कोरोना से फैलने की मुख्य वजह यह भी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed