फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 324 people who did not apply masks in Corona curfew were invoiced

हाथरस : कोरोना कर्फ्यू में मास्क न लगाने वाले 324 लोगों को हुआ चालान

Mon, 26 Apr 2021 11:07 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Apr 2021 11:07 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 324 people who did not apply masks in Corona curfew were invoiced
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

दो दिन के कोरोना कर्फ्यू के दौरान मास्क न लगाने वालों पर पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। पुलिस ने 324 व्यक्तियों और 26 वाहनों का चालान किया है। पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में लागू साप्ताहिक कोरोना कर्फ्यू के दौरान पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
कर्फ्यू के दौरान चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बिना मास्क के 324 व्यक्तियों का चालान किया और इस दौरान 1574 वाहनों की चेकिंग कर 26 वाहनों का ई चालान किया गया। कर्फ्यू का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध थाना हाथरस गेट, हसायन और सासनी पुलिस ने महामारी अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक चंदपा, थानाध्यक्ष हसायन द्वारा चेकिंग के दौरान आने-जाने वाले लोगों को मास्क वितरित कर नियमित रूप से मास्क पहनने के लिए जागरूक भी किया गया। संक्रमण के नियंत्रण के लिए अभियान चलाकर अग्निशमन विभाग द्वारा जनपद के विभिन्न स्थानों पर सैनिटाइजेशन का कार्य किया गया। सभी थानों पर नियुक्त पुलिस कर्मियों को कोविड-19 के संक्रमण से सुरक्षा के लिए फेस मास्क, फेस शील्ड, सैनिटाइजर, डिटॉल हैंडवॉश, डिटॉल साबुन व रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने के लिए ग्लूकॉन-डी व विटामिन सी की गोलियों का भी वितरण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed