{"_id":"638642a8ae0e642edb589f48","slug":"hathras-32-roads-will-be-specially-repaired-in-the-district-hathras-news-ali3058677144","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में 32 सड़कों की होगी विशेष मरम्मत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में 32 सड़कों की होगी विशेष मरम्मत
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में 32 सड़कों की विशेष मरम्मत होगी। इसके लिए शासन स्तर से हरी झंडी मिल गई है। लोक निर्माण विभाग ने तीनों विधानसभा क्षेत्रों के लिए 40 सड़कों के निर्माण का प्रस्ताव भेजा था। इसमें से 32 सड़कों की विशेष मरम्मत की हरी झंडी मिल गई है। अब लोनिवि द्वारा टेंडर प्रक्रिया के साथ काम को शुरू कराने की तैयारी की जा रही है। इससे आने वाले दिनों में आमजन को गंतव्य की दूरी तय करने में राहत मिलेगी।
उल्लेखनीय है कि जिले में बेमौसम हुई बारिश से काफी सड़कों की ज्यादा हालत खराब हो गई है। प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में छह करोड़ रुपये की लागत से सड़क मरम्मत की बात शासन से कहीं गई। इसके तहत लोनिवि ने 40 सड़कों की विशेष मरम्मत का प्रस्ताव तैयार कर शासन को भेजा था, जिसमें से 32 सड़कों के निर्माण को हरी झंडी मिल गई है।
बाकी सड़कों के लिए शासन से काम को हरी झंडी देने के अधिकारी बात कह रहे हैं। लोनिवि टेंडर प्रक्रिया को पूरी करते हुए सड़क निर्माण की कोशिश में जुटा है। लोनिवि के अधिशासी अभियंता राजेश कुमार निगम का कहना है कि 40 सड़कों की विशेष मरम्मत का प्रस्ताव भेजा गया था। इनमें से 32 सड़कों के निर्माण को मंजूरी मिल गई है। टेंडर प्रक्रिया को पूरा करते हुए काम की शुरुआत कराई जाएगी। संवाद