{"_id":"60d77ada8ebc3e2ed66273ce","slug":"hathras-30-thousand-rupees-cheated-on-the-pretext-of-getting-a-loan-of-one-and-a-half-lakh-rupees-sadabad-news-ali266574756","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : डेढ़ लाख रुपये का कर्ज दिलाने के बहाने 30 हजार रूपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : डेढ़ लाख रुपये का कर्ज दिलाने के बहाने 30 हजार रूपये ठगे
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सादाबाद (हाथरस)
कर्ज देने के नाम दो एजेंटों ने एक महिला से तीस हजार रुपये ठग लिए। जब महिला को कर्ज नहीं मिला और उसने अपने रुपये वापस मांगे तो एजेंटों ने उससे गाली-गलौज करते हुए धमकी दी। इस मामले में कोतवाली में शिकायत की गई है।
गांव कजरौठी निवासी मंजू सिंह पत्नी मुकेश सिंह ने शनिवार को कोतवाली में दी तहरीर में कहा है कि 28 मई को कस्बा स्थित एक कंपनी के दो एजेंट आए और बोले कि 30 हजार रुपये जमा कर दो तो डेढ़ लाख रुपये का कर्ज दे देंगे।
वह इन एजेंटों की बातों में आ गई और उसने 15 हजार रुपये दे दिए और इसके बाद फिर से चार जून को 15 हजार रूपये देकर कुल 30 हजार रुपये एजेंटों को दे दिए, लेकिन इसके बाद इन एजेंटों ने उसे डेढ़ लाख रुपये का लोन नहीं दिया। जब उसने अपने तीस हजार रुपये वापस मांगे तो यह दोनों के साथ आए दो अन्य लोगों ने उससे गाली गलौज की और धमकी दी कि अगर फिर से आई तो जान से मार देंगे। संवाद