{"_id":"600488618ebc3e31874ef1b6","slug":"hathras-3-600-defaulters-did-not-register-in-ots-hathras-news-ali254011054","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : 3,600 बकायेदारों ने नहीं कराया ओटीएस में पंजीकरण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : 3,600 बकायेदारों ने नहीं कराया ओटीएस में पंजीकरण
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के 36 सौ बकायेदारों ने एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) में अभी तक पंजीकरण नहीं कराया है। पंजीकरण की धीमी गति को लेकर महकमे के अफसर खासे परेशान हैं। अफसरों ने एसडीओ और जेई को नोटिस देकर ओटीएस के तहत अधिक से अधिक बकाया जमा कराने के लिए कहा है। लिहाजा अब अफसर बकाया वसूली के लिए क्षेत्र की खाक छान रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि कोरोना काल में बिजली महकमे को लक्ष्य के सापेक्ष राजस्व नहीं मिला है। विभाग ने बीते दिनों राजस्व बढ़ाने के लिए कोविड 19 एकमुश्त समाधान योजना की शुरुआत की। योजना में शहर, गांव और कस्बों के वाणिज्यिक उपभोक्ताओं और लघु उद्योगों के अलावा निजी संस्थानों और स्कूल आदि श्रेणी के उपभोक्ताओं को शामिल किया गया है। जिले में इन श्रेणी के करीब चार हजार उपभोक्ता हैं।
इन उपभोक्ताओं को बकाया की 30 प्रतिशत राशि जमा कर ओटीएस में पंजीकरण कराना था। दिसंबर में शुरू हुई इस योजना में अभी तक मात्र 400 लोगों ने ही पंजीकरण कराया है। अब पंजीकरण के लक्ष्य को हासिल करने के लिए आला अफसरों ने एसडीओ व जेई को अधिक से अधिक पंजीकरण कर राजस्व का लक्ष्य हासिल करने के निर्देश दिए हैं, इसलिए कड़ाके की सर्दी में अधिकारी क्षेत्र के लोगों से बकाया जमा करने की गुजारिश कर रहे हैं। जो लोग बकाया जमा नहीं कर रहे हैं, उनका कनेक्शन काटा जा रहा है। अधीक्षण अभियंता पवन कुमार अग्रवाल का कहना है कि अभी तक चार हजार उपभोक्ताओं में से 400 उपभोक्ताओं ने ओटीएस में पंजीकरण कराया है। अधीनस्थों को पंजीकरण कराके ज्यादा से ज्यादा बकाया लाने के लिए कहा गया है।