फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 28-year-old youth dies of fever in Sahpau

हाथरस : सहपऊ में बुखार से 28 वर्षीय युवक की मौत

Tue, 26 Oct 2021 11:06 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 26 Oct 2021 11:06 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 28-year-old youth dies of fever in Sahpau
हाथरस : मृतक नंदकिशोर का फाइल फोटो। संवाद - फोटो : SHAPHU
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

क्षेत्र के गांव गुतहरा में बुखार से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। युवक को पिछले आठ दिन से बुखार आ रहा था।
जानकारी के मुताबिक गांव निवासी कालीचरण के 28 वर्षीय पुत्र नंद किशोर उर्फ बाबू को आठ दिन पूर्व बुखार आया था। परिजनों ने पहले उसका इलाज चार दिन सादाबाद और एक दिन आगरा में कराया था। आगरा में अधिक तबियत खराब होने पर परिजन उसे जयपुर ले गए। वहां सोमवार की रात को उसकी मौत हो गई।

उसकी मौत की सूचना से गांव में शोक छा गया। मंगलवार की सुबह उसका शव आते ही परिवार में कोहराम मच गया। गमगीन माहौल में उसके शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. प्रकाश मोहन का कहना है कि युवक की मौत जयपुर में हुई है। टीम भेजकर उसके परिजनों की जांच कराई जाएगी। गांव में दवा का वितरण किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed