{"_id":"62bc912e9fd0c13d626cbfe3","slug":"hathras-25-lakh-saplings-will-be-planted-in-four-phases-in-the-district-hathras-news-ali2949898126","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में चार चरणों में रोपे जाएंगे 25 लाख पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में चार चरणों में रोपे जाएंगे 25 लाख पौधे
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी, हाथरस।
इस बार जिले में अमृत महोत्सव के तहत पौधरोपण की शासन स्तर से निगरानी की जा रही है। खास बात यह है कि जिले में चार चरणों में पौधरोपण होगा। कुल 25 लाख पौधे रोपने का लक्ष्य मिला है। इस आशय का आदेश भी जिले के वन विभाग को मिल गया है।
पहला चरण चार जुलाई को, दूसरा चरण पांच जुलाई और तीसरा चरण छह जुलाई को होगा। इसके बाद अमृत महोत्सव के तहत 15 अगस्त को पौधरोपण का समापन होगा। आदेश के बाद वन विभाग ने पौधरोपण करी तैयारियां तेज कर दी हैं।
मानसून की पहली बारिश के साथ पौधरोपण की शुरुआत का रास्ता साफ हो गया है। जिन विभागों को इस बार पौधरोपण की जिम्मेदारी दी गई है, वह इसकी तैयारी में जुट गए हैं। पौधरोपण के लक्ष्य को जिले के लगभग सभी विभागों के सहयोग से पूरा किया जाना है।
विज्ञापन
यह विभाग लगाएंगे पौधे
वन विभाग को नौ लाख दो हजार 34, पर्यावरण विभाग एक लाख से अधिक, ग्राम विभाग, पंचायतराज विभाग को नौ लाख से अधिक, संभागीय परिवहन विभाग को 4060, श्रम विभाग को 4060, बेसिक शिक्षा विभाग 39,950, औद्यौगिक विकास विभाग को 1,780, बिजली विभाग को 4,760, अपर पुलिस अधीक्षक व प्रभारी सैनिक कल्याण बोर्ड को 9,240, अधिशासी अभियंता आवास विकास परिषद को 1,540।
मुख्य पशु चिकित्सा अधिकारी को 5,880, उपायुक्त जिला उद्योग केंद्र को 10080, मुख्य चिकित्सा अधिकारी को 10,220, सिंचाई विभाग को 13 हजार, लोक निर्माण विभाग को 13,220, जिला विद्यालय निरीक्षक, प्राविधिक शिक्षा, उच्च शिक्षा विभाग को 48 हजार 630, हाथरस सिटी व हाथरस जंक्शन स्टेशन अधीक्षक को 3,900 पौधे रोपने होंगे। इसके अलावा अन्य विभागों की मदद से कुल मिलाकर जिलेभर में 25 लाख 70 हजार 760 पौधों का रोपण किया जाएगा।