फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 25 acres of potato crop destroyed by insecticide

हाथरस : कीटनाशक दवा से 25 एकड़ आलू की फसल नष्ट

Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 26 Dec 2022 06:30 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 25 acres of potato crop destroyed by insecticide
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहपऊ (हाथरस)
विज्ञापन

कोतवाली क्षेेत्र के गांव करकौली निवासी किसान अंबरीश त्यागी ने कृषि निदेशक लखनऊ को ऑनलाइन शिकायत कर कहा है कि कीटनाशक दवा का छिड़काव करने से उनकी 25 एकड़ भूमि पर खड़ी आलू की फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।
उन्होंने शिकायत में कहा है कि आलू बोने से पहले सादाबाद के एक बीज भंडार से उन्होंने त्रिवेनी कंपनी की रेगा सुपर (फ्रिपरोनील छह प्रतिशत) खरीदी थी। कीटों को मारने के लिए उन्होंने इस दवा का आलू बोरे से पहले छिड़काव किया था। इसके बाद खेत में आलू बो दिए।
विज्ञापन

जब खेतों में आलू ठीक तरह से नहीं उपजा तो उन्होंने उसकी शिकायत बीज भंडार मालिक से की। दवा देते समय उन्हें कोई बिल भी नहीं दिया गया। उनके गांव के अन्य किसानों ने भी उनके खेतों में अन्य कंपनियों की कीटनाशक दवा लगाई थीं, लेकिन उनकी आलू की फसल अच्छी है, जबकि उनकी पूरी 25 एकड़ आलू की फसल लगभग नष्ट हो चुकी है। किसान ने कृषि निदेशक से फसल की क्षति का मुआवजा कंपनी से दिलवाने की गुहार लगाई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed