{"_id":"6064b7ac8ebc3ec89c781404","slug":"hathras-24-hours-can-lodge-complaints-on-the-control-room-hathras-news-ali259969676","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : कंट्रोल रूम पर 24 घंटे दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : कंट्रोल रूम पर 24 घंटे दर्ज करा सकते हैं अपनी शिकायतें
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पंचायत चुनाव के लिए कलेक्ट्रेट परिसर में कंट्रोल रूम स्थापित कर दिया गया है। कंट्रोल रूम पर आने वाली शिकायतों व सुझावों की निगरानी के लिए अधिकारियों को भी नामित कर दिया गया है। यह कंट्रोल रूम 24 घंटे संचालित रहेगा।
एडीएम जेपी सिंह ने जिला कार्यक्रम अधिकारी डीके सिंह व ईडीएम मनोज उपाध्याय को कंट्रोल रूम के लिए नोडल अधिकारी नामित किया है। यहां तीन शिफ्टों में अधिकारियों की तैनाती की गई है।
टीम प्रभारी के रूप में सीडीपीओ धर्मेंद्र कुलश्रेष्ठ, धीरेंद्र उपाध्याय और राहुल को नामित किया गया है। इनके साथ अधीनस्थों को भी नामित किया गया है। यह अधिकारी फोन पर आने वाली शिकायतों व सुझावों को एक रजिस्टर में दर्ज कर उच्चाधिकारियों को अवगत कराएंगे, जिससे शिकायतों का समय से निस्तारण किया जा सके।
विज्ञापन
कंट्रोल रूम का फोन नंबर- 05722227041, 227042 है।