फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 21 meritorious will get Rs 5.99 lakh and tablet today

हाथरस : 21 मेधावियों को आज मिलेंगे 5.99 लाख रुपये व टैबलेट

Mon, 27 Dec 2021 12:03 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Dec 2021 12:03 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 21 meritorious will get Rs 5.99 lakh and tablet today
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

यूपी बोर्ड व सीबीएसई के वर्ष 2020 के प्रदेश स्तरीय व जनपद स्तरीय जिले के 21 मेधावियों को आज 5.99 लाख रुपये व टैबलेट देकर सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार की राशि विद्यार्थियों के बैंक खातों में भेजी जाएगी। बागला इंटर कॉलेज में सुबह 10 बजे से समारोह का आयोजन होगा।
जिले के वर्ष 2020 की यूपी बोर्ड व सीबीएसई के टॉपरों का आज बागला इंटर कॉलेज में सम्मान होगा। यहां यूपी बोर्ड की प्रदेश स्तरीय टॉप-10 सूची में सातवें स्थान पर रही एक छात्रा और सीबीएसई नोएडा रीजन में टॉपर रहे एक छात्र के अलावा जिले की टॉप-10 सूची में शामिल 19 विद्यार्थियों को नकद पुरस्कार व टैबलेट देकर सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

डीआईओएस ऋतु गोयल ने बताया कि शासन से प्राप्त सूची में शामिल मेधावियों को आज बागला इंटर कॉलेज में आयोजित सम्मान समारोह में सम्मानित किया जाएगा। इस सूची में शामिल काजल और गौरव गौड़ को एक एक लाख रुपये, टैलबेट और अन्य 19 मेधावियों को 21-21 हजार रुपये व टैबलेट देकर सम्मानित किया जाएगा। पुरस्कार की धनराशि बैंक खातों में भेजी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश की टॉप टेन सूची में शामिल विद्यार्थियों के नाम
हाथरस। जेके इंटर कॉलेज तामसी सादाबाद की छात्रा काजल ने हाईस्कूल में प्रदेश की टॉप-10 सूची में सातवां स्थान पाया था। सीबीएसई नोएडा रीजन की दसवीं की टॉप-10 सूची में सेंट फ्रांसिस इंटर कॉलेज के गौरव गौड़ ने स्थान हासिल किया। इन दोनों विद्यार्थियों को एक-एक लाख रुपये व टैबलेट देकर सम्मानित किया जाएगा। संवाद

इनको मिलेंगे 21-21 हजार रुपये व टैबलेट
हाथरस। बागला इंटर कॉलेज की 12वीं की छात्रा अरू दीक्षित व दीक्षा सेंगर, जेके इंटर कॉलेज तामसी के 10वीं के छात्र प्रदीप सिंह व छात्रा विजेता कुमारी, सरस्वती इंटर कॉलेज हाथरस 12वीं के छात्र सचिन दीक्षित, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज लेबर कॉलोनी हाथरस 10वीं की छात्रा सुनंदा पाराशर, विकास आर्य, कृष्ण कुमार वर्मा और 12वीं की छात्रा प्राची बघेल, श्री गोपाल आदर्श इंटर कॉलेज हाथरस जंक्शन की 10वीं की छात्रा चंचल सेंगर, श्री एलबीएस इंटर कॉलेज जलेसर रोड के दसवीं के छात्र शिवम पाठक, सादाबाद इंटर कॉलेज के 10वीं के छात्र आकिब सलमानी, रामचंद्र अग्रवाल कन्या इंटर कॉलेज हाथरस की 12वीं की छात्रा सृजन अग्रवाल व रित्विजा रतन सिंह, श्रीमती शांति देवी पब्लिक इंटर कॉलेज गढ़ तसींगा के दसवीं के छात्र मनीष कुमार, सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज सिकंदराराऊ के 12वीं के छात्र आकांक्षा राजपूत व छात्रा पूर्वा सोनी, एसएसडी इंटर कॉलेज गढ़ तसींगा के 12वीं की छात्रा पूजा अग्रवाल और श्रीमती शृंगारी देवी इंटर कॉलेज नानऊ हाथरस की 12वीं की छात्रा वंदना को सम्मानित किया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed