{"_id":"61c61fda57dcf111963d36ad","slug":"hathras-200-students-of-the-district-will-get-tablets-and-smartphones-today-hathras-news-ali281441797","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले के 200 विद्यार्थियों को आज मिलेंगे टेबलेट व स्मार्टफोन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले के 200 विद्यार्थियों को आज मिलेंगे टेबलेट व स्मार्टफोन
विज्ञापन
हाथरस : लखनऊ में स्मार्ट फोन और टैबलेट लेने जाते विद्यार्थी और साथ में मौजूद शिक्षा विभाग के अधिक?
- फोटो : HATHRAS
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले के 200 विद्यार्थियों को आज लखनऊ में टेबलेट व स्मार्ट फोन मिलेंगे। इसे लेकर बागला डिग्री कॉलेज परिसर से जिले के विद्यार्थी रोडवेज बस द्वारा शुक्रवार को लखनऊ के लिए रवाना हुए।
बागला डिग्री कॉलेज, महामाया पॉलीटेक्निक सलेमपुर और एमजी पॉलीटेक्निक हाथरस के छात्र-छात्राएं बसों से शुक्रवार को लखनऊ रवाना हुए। टेबलेट और स्मार्ट फोन लेने के लिए बागला कॉलेज से 125 विद्यार्थी लखनऊ गए हैं। तीन बसों से विद्यार्थियों को बागला कॉलेज के प्राचार्य डॉ. महावीर सिंह छोंकर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
बीएससी तृतीय वर्ष, एमए उत्तरार्द्ध एवं एम कॉम उत्तरार्द्ध के 125 विद्यार्थियों को प्राचार्य डॉ. छोंकर ने शुभकामनाएं दीं। विद्यार्थियों के साथ बागला डिग्री कॉलेज के डॉ. विजयदीप, डॉ. जी सिंह, डॉ. मयंक श्रीवास्तव, यतीश नगाइच, ऊधम सिंह, मुकेश कुमार पाठक, निकेश शर्मा, अजब सिंह, रजत लखनऊ गए हैं। यह जानकारी मीडिया प्रभारी डॉ. राजेश कुमार ने दी है।