फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 20 villages are facing problems due to non-commissioning of Ruheri power plant

हाथरस : रूहेरी बिजलीघर के चालू न होने से 20 गांव के लोग झेल रहे परेशानी

Thu, 04 Feb 2021 12:20 AM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 12:20 AM IST
विज्ञापन
Hathras: 20 villages are facing problems due to non-commissioning of Ruheri power plant
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

भारतीय लोकतंत्र रक्षक सेनानी समिति ने मांग की है कि रुहेरी बिजलीघर को चालू कराया जाए और इसके निर्माण में किए गए गोलमाल की जांच कराई जाए। समिति के पदाधिकारी बिजलीघर पर पत्रकारों से वार्ता कर रहे थे।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि वर्ष 2007 में जनता के खून पसीने की कमाई से विद्युत महकमे ने क्षेत्र के 20 गांव में बेहतर बिजली देने के मकसद से गांव रुहेरी में 33/11 केवी उपकेंद्र की आधारशिला रखी थी। इस उपकेंद्र के निर्माण का ठेका मैं. श्री गणपति ट्रेडर्स 102 नटराजपुरम कमलानगर आगरा को दिया गया था। पदाधिकारियों ने बताया कि इसके लिए 21 सितंबर 2007 को 3,47,345 की धनराशि जारी की गई थी।
विज्ञापन

इसके बाद भी अभी तक यह उपकेंद्र चालू नहीं हुआ है और इस धनराशि का बंटरबांट कर दिया गया है। समिति के पदाधिकारियों का कहना है कि इस समय 20 गांवों में पुरानी विद्युत लाइनों से ही बिजली आपूर्ति दी जा रही है। इससे रोजाना तार टूट जाते हैं और दुर्घटना का डर रहता है। विद्युत आपूर्ति भी कई-कई दिन तक बंद रहती है। इससे लोग और खासतौर पर किसान काफी परेशान हैं। पदाधिकारियों ने लोगों से अपील की कि इलाके के लोग पांच फरवरी को बिजलीघर पर पहुंचें। वहां से डीएम को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन दिया जाएगा। इस मौके पर परिषद के पदाधिकारियों में कृष्णगोपाल शर्मा, रामनिवास रावत, रमेश चौधरी, प्रकाश चंद शर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed