{"_id":"635eb4d5ed26636f9b13c875","slug":"hathras-20-thousand-sacks-of-ipl-fertilizer-reached-the-district-hathras-news-ali303658111","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : जिले में पहुंचा 20 हजार बोरे आईपीएल का खाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : जिले में पहुंचा 20 हजार बोरे आईपीएल का खाद
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
जिले में जहां खाद की किल्लत है तो वहीं अधिकारियों का दावा है कि जिले में रविवार को 20 हजार बैग आईपीएल खाद के पहुंचे हैं। अब इन बोरों को निजी विक्रेताओं के यहां पहुंचाया जा रहा है, जिससे किसानों को आसानी से खाद मुहैया हो सके। प्रत्येक किसान को प्रति हेक्टेयर पांच बैग दिए जाएंगे, जिससे किसान खाद का अतिरिक्त स्टॉक न कर सकें।
इन बोरों को कृषि विभाग की ओर से निजी विक्रेताओं के यहां पहुंचाया जा रहा है, जिससे किसान अपने नजदीकी विक्रेता से ही ही खाद ले सकें। जिला कृषि अधिकारी आरके सिंह ने बताया कि प्रत्येक किसान को एक हेक्टेयर पर पांच बैग दिए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि कृभको की डीएपी की रैक अलीगढ़ लग रही है। साधन सहकारी समितियों को दो हजार एमटी रैक उपलब्ध कराई जाएगी। आलू की बोआई को लेकर किसानों को डीएपी की किल्लत नहीं होने दी जाएगी। संवाद