{"_id":"5f2c4c948ebc3e3d1a5b0db2","slug":"hathras-20-thousand-rupees-crossed-from-woman-s-account-hathras-news-ali24055900","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: महिला के खाते से पार हुए 20 हजार रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: महिला के खाते से पार हुए 20 हजार रुपये
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
कोतवाली सदर क्षेत्र के मोहल्ला नवीपुर निवासी महिला के बैंक खाते से अचानक से 20 हजार रुपये गायब हो गए। इसकी जानकारी महिला को बैंक जाने पर हुई। उसने अपनी शिकायत बैंक के अधिकारियों से की, लेकिन उसकी नहीं सुनी गई, जिसके बाद महिला पुलिस के पास पहुंची।
शहर के नवीपुर निवासी पिंकी पत्नी कौशल का सेंट्रल बैंक में खाता है। उनके खाते में 20 हजार रुपये थे। पिंकी ने बताया कि उन रुपयों की आवश्यकता पड़ने पर वह बैंक गईं और बाउचर भर कर बैंक कर्मी को दे दिया, लेकिन बैंक कर्मी ने उनके खाते में रुपये नहीं होने की बात कही।
यह सुनकर महिला के होश उड़ गए। उन्होंने कहा कि उनके खाते में तो 20 हजार रुपये थे, वह पैसे कहां गए। बैंक द्वारा महिला को कोई संतुष्टि नहीं दी गई, जिसके बाद महिला अपनी शिकायत लेकर कोतवाली पुलिस के पास पहुंची। यहां पर भी उसे बैंक ही भेज दिया गया।