फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 20 thousand BJP people will go to Aligarh today by 300 buses

हाथरस : 300 बसों से 20 हजार भाजपाई आज जाएंगे अलीगढ़

Fri, 17 Sep 2021 10:08 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Fri, 17 Sep 2021 10:08 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 20 thousand BJP people will go to Aligarh today by 300 buses
हाथरस : भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित बैठक के दौरान मुख्य अतिथि का प्रतीक चिह्न देकर सम्मान करते ? - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस/मुरसान।
विज्ञापन

मंगलवार को प्रधानमंत्री अलीगढ़ आएंगे। इसमें हाथरस से करीब 20 हजार लोग शामिल होने के लिए अलीगढ़ जाएंगे। इसके लिए प्रशासन ने 300 बसों की व्यवस्था भी की है। तीन स्थानों पर यह बसें खड़ी करा दी गई हैं। खाने के 25 हजार पैकेट भी बनाए गए हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार को आयोजित कार्यक्रम को लेकर स्थानीय प्रशासन भाजपाइयों के लिए वाहन भी उपलब्ध करा रहा है। भाजपा के पदाधिकारी यहां से 20 हजार लोगों को अलीगढ़ ले जाने की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में परिवहन विभाग करीब 300 बसें उपलब्ध करवा रहा है। यह बसें कलेक्ट्रेट के निकट खेल स्टेडियम के अलावा सिकंदराराऊ और सादाबाद पहुंचाई गई हैं। मंगलवार की सुबह इन बसों को अलग-अगल स्थानों पर भेजकर भाजपाइयों को एकत्रित किया जाएगा और फिर यहां से अलीगढ़ जाएंगे। इसके अलावा रोडवेज की तीस बसें अलीगढ़ भेज दी गई हैं। 25,000 खाने के पैकेट भी बनवाए गए हैं। खाने की व्यवस्था विकास भवन में देर शाम तक की जा रही थी।
विज्ञापन

काफी पुलिस फोर्स गया अलीगढ़, कई अधिकारियों की भी वहां लगी ड्यूटी
हाथरस। प्रधानमंत्री के अलीगढ़ कार्यक्रम के मद्देनजर यहां भी प्रशासन बेहद सतर्क है। जिले का काफी पुलिस फोर्स अलीगढ़ गया है। इसके अलावा कई अधिकारियों की ड्यूटी भी वहां सुनिश्चित की गई है। जिले की सीमा पर भी चेकिंग अभियान चलाया गया है। खुफिया तंत्र भी बेहद अलर्ट है। सार्वजनिक स्थलों पर पैनी नजर रखी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजी वाहन से भी जाएंगे भाजपाई
हाथरस। बसों के अलावा भाजपाई अपने वाहनों से भी अलीगढ़ जाएंगे। इसे लेकर भाजपा जिलाध्यक्ष गौरव आर्य ने पदाधिकारियों को जिम्मेदारी सौंपी। भाजपा के जनप्रतिनिधि भी वहां जाने की तैयारी में जुटे रहे। इसके लिए जिम्मा सौंपा गया है। भाजपा शहर अध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने बताया कि शहर से 100 से अधिक छोटी, बड़ी गाड़ियों से भाजपाई अलीगढ़ जाएंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed