{"_id":"5ea9cbff8ebc3e90393c03ae","slug":"hathras-20-people-of-mursan-area-are-stranded-in-lockdown-in-karnataka-hathras-news-ali2325190152","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस: लॉकडाउन में मुरसान क्षेत्र के 20 लोग फंसे हुए हैं कर्नाटक में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस: लॉकडाउन में मुरसान क्षेत्र के 20 लोग फंसे हुए हैं कर्नाटक में
विज्ञापन
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
पूर्व ऊर्जा मंत्री व सादाबाद विधायक रामवीर उपाध्याय ने शासन और स्थानीय प्रशासन से मुरसान क्षेत्र के करीब 20 लोगों को यहां बुलाने की मांग की है। यह लोग कर्नाटक के उडुपी जिले में फंसे हुए हैं। पूर्व मंत्री ने इस सिलसिले में अधिकारियों को पत्र लिखा है।
अपर मुख्य सचिव गृह को लिखे पत्र में पूर्व मंत्री ने कहा है कि लॉकडाउन जैसी विषम परिस्थिति में अपने घरों से दूर अन्य प्रदेशों में रहकर काम करने वाले तमाम श्रमिकों, दिहाड़ी मजदूरों और उनके परिजनों को परिवारिजनों को काफी मुसीबतों का सामना करना पड़ रहा है। यह सभी लोग अपने घर से दूर अन्य प्रदेशों में रहकर अपनी एवं परिवार की जीविका चला रहे हैं। पत्र में उन्होंने कहा है कि लॉकडाउन में उनके जिले के मुरसान क्षेत्र के 20 श्रमिक कर्नाटक प्रदेश के पोस्ट बारकुर जनपद उडुपी में फंसे हुए हैं।
पत्र में पूर्व मंत्री ने इन सभी के नामों का भी उल्लेख किया है। पत्र में उन्होंने कहा है कि इन लोगों के परिजन हाथरस में ही रहते हैं, जबकि यह लोग कर्नाटक में फंसे हुए हैं। यह सभी स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी निर्देशों का पालन करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। पूर्व मंत्री ने प्रदेश सरकार द्वारा किए बाहर के प्रदेशों में फंसे लोगों को वापस बुलाने के के लिए किए जा रहे प्रयासों की सराहना भी की है। उन्होंने इस पत्र की प्रतिलिपि विजय किरन आनंद नोडल प्रशासनिक अधिकारी कर्नाटक एवं विशेष सचिव-बेसिक शिक्षा उत्तर प्रदेश शासन, संजय सिंघल नोडल पुलिस अधिकारी कर्नाटक एवं अपर पुलिस महानिदेशक रेलवे लखनऊ एवं जिलाधिकारी हाथरस को भी भेजी गई है।