{"_id":"6016ef818ebc3e2c4a28ba7a","slug":"hathras-2-175-people-underwent-health-check-at-chief-minister-arogya-mela-hathras-news-ali2551073147","type":"story","status":"publish","title_hn":"हाथरस : मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 2,175 लोगों ने कराई सेहत की जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हाथरस : मुख्यमंत्री आरोग्य मेले में 2,175 लोगों ने कराई सेहत की जांच
विज्ञापन
हाथरस : स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित स्वास्थ्य मेले में आंखों की जांच करते चिकित्सक।
- फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
प्रत्येक रविवार की तरह इस बार भी 27 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। दूर दराज के इलाकों व मलिन बस्तियों में रहने वाले 931 पुरुष 901 महिला व 343 बच्चे मिलाकर 2175 लोगों की सेहत की जांच हुई। 65 गोल्डन कार्ड बनाए गए। 271 कोविड-19 संदिग्ध मरीजों की जांच की गई।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. बृजेश राठौर ने बताया कि मेले में लोगों के स्वास्थ्य की जांच के साथ ही उन्हें दवाएं भी उपलब्ध कराई गईं। नोडल/ अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. मधुर कुमार ने बताया कि मेले में कोविड 19 की जांच, बुखार समेत मौसमी बीमारियों की जांच व इलाज, गर्भवती व बच्चों का टीकाकरण तथा परामर्श सेवाएं, कुपोषित बच्चों का चिन्हीकरण, आंखों की नि:शुल्क जांच आदि सुविधाएं दी गई।
राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह मनाए जाने के कारण प्रत्येक प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर विशेष कैंप लगाकर ट्रैफिक पुलिस और प्रवर्तन सिपाहियों और उनके परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए नेत्र परीक्षण भी किया गया। जिले में कुल 86 ट्रैफिक पुलिस पुलिस तथा परिवर्तन सिपाहियों का नेत्र परीक्षण किया गया।