फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hathras News ›   Hathras: 19,243 cases settled in National Lok Adalat

हाथरस : राष्ट्रीय लोक अदालत में निपटाए 19,243 वाद

Sat, 11 Dec 2021 11:27 PM IST
Aligarh Bureau अलीगढ़ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
Hathras: 19,243 cases settled in National Lok Adalat
हाथरस : राष्ट्रीय लोक अदालत के दौरान निरीक्षण करतीं जिला जज व अन्य न्यायिक अधिकारी। संवाद - फोटो : HATHRAS
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हाथरस
विज्ञापन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वावधान में जनपद न्यायाधीश श्रीमती मृदुला कुमार की अध्यक्षता में राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन हुआ। इसकी शुरुआत जनपद न्यायाधीश ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित कर की। इस मौके पर विभिन्न प्रकृति के कुल 19,243 वादों का निस्तारण किया गया। 39 मोटर दुर्घटना प्रतिकर के वादों का निस्तारण कर 1,97,33,487 रुपये प्रतिकर के रूप में दिलाए गए।
इस मौके पर 76 सिविल वाद, 46 पारिवारिक वाद, 192 विद्युत अधिनियम के वादों का निस्तारण कर 1,94,000 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए गए। धारा 138 एनआई एक्ट के नौ, 5027 राजस्व वादों का निस्तारण कर 1,76,600 रुपये जुर्माना वसूला गया। उपभोक्ता फोरम के चार और 2668 लघु आपराधिक वादों का निस्तारण कर 10,26,577/ रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए गए। इसके अलावा प्रिलिटीगेेशन स्तर पर बैंक के कुल 668 मामलों का निस्तारण कर 7,59,05,978 रुपये में समझौता दाखिल किया गया। 10,514 अन्य प्रशासनिक विभागों के मामलों का निस्तारण प्रिलिटीगेशन स्तर पर कर 2,69,350 रुपये अर्थदंड के रूप में वसूल किए गए।
विज्ञापन

जनपद न्यायाधीश के न्यायालय से पांच सिविल व चार फौजदारी वादों का निस्तारण किया गया। प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय अखिलेश दुबे के न्यायालय से कुल 46 पारिवारिक वादों का निस्तारण किया गया। इनमें सात जोडे़ साथ-साथ राजी खुशी अपने घर गए। इस मौके पर बीना चौधरी, पीठासीन अधिकारी, मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण, त्रिलोकपाल सिंह, अपर जनपद न्यायाधीश कक्ष संख्या प्रथम, प्रतिभा सक्सेना विशेष न्यायाधीश पॉक्सो अधिनियम कोर्ट संख्या एक, पारूल वर्मा अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या चतुर्थ, अनुराग पंवार विशेष न्यायाधीश (एससी/एसटी एक्ट), विनीत चौधरी अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या दो, जेबा मजीद अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या तीन, अजय कुमार अपर जनपद न्यायाधीश कोर्ट संख्या पांच, सतेंद्र सिंह वीरबान अपर जनपद न्यायाधीश एफटीसी कोर्ट संख्या एक के न्यायालयों में वादों का निस्तारण हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा शिव कुमारी मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, नम्रता शर्मा सिविल जज (वप्र), सुशील कुमार सिंह अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट हाथरस, इंद्रेश अपर सिविल जज (वप्र), प्रतिभा सिविल जज (वप्र) एफटीसी हाथरस, साक्षी सिंह सिविल जज (कप्र), दीपिका अत्री न्यायिक मजिस्ट्रेट हाथरस, जीशान मेहंदी अपर सिविल जज (कप्र) कोर्ट संख्या एक, भावना शर्मा अपर सिविल जज(कप्र) कोर्ट संख्या पांच, नेगी चौधरी, अपर सिविल जज (कप्र) कोर्ट संख्या छह, गौरवदीप सिंह अपर सिविल जज (कप्र) कोर्ट संख्या चार, अमृतांशु राज सिविल जज(कप्र) एफटीसी कोर्ट संख्या दो, मिक्की सिंह सिविल जज (कप्र)/एफटीसी कोर्ट संख्या- हाथरस, डॉ. लकी अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट सादाबाद, योगेश जैन सिविल जज (कप्र) सादाबाद, सौरभ गौतम अपर सिविल जज (कप्र) सादाबाद के न्यायालयों में भी विभिन्न वादों का निस्तारण किया गया। मोहम्मद आरिफ सिविल जज (कप्र) सिकंदराराऊ के न्यायालय में भी विभिन्न वादों का निस्तारण किया गया।

इसके अलावा अपर जिलाधिकारी , उपजिलाधिकारी हाथरस, उपजिलाधिकारी (न्यायिक) हाथरस, उपजिलाधिकारी सादाबाद, उपजिलाधिकारी सिकंदराराऊ व उपजिलाधिकारी सासनी के न्यायालयों में भी वादों का निस्तारण किया गया। अन्य कुछ अधिकारियों के न्यायालयों में भी वादों का निस्तारण हुआ। अंत में चेतना सिंह सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा सभी का आभार जताया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed